कोटा रेलवे स्टेशन पर विद्युत पैनल में जोरदार शॉर्ट सर्किट, धमाकों से मची अफरा-तफरी
कोटा रेलवे स्टेशन पर विद्युत पैनल में जोरदार शॉर्ट सर्किट, धमाकों से मची अफरा-तफरी कोटा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब विद्युत पैनल में शार्ट-सर्किट के बाद आग लगी और धमाका हो गया. यात्री डर के मारे इधर-उधर भा…

सौजन्य से:- ABP News
कोटा रेलवे स्टेशन पर विद्युत पैनल में जोरदार शॉर्ट सर्किट, धमाकों से मची अफरा-तफरी
कोटा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब विद्युत पैनल में शार्ट-सर्किट के बाद आग लगी और धमाका हो गया. यात्री डर के मारे इधर-उधर भागने लगे.
राजस्थान में कोटा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बारिश के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर फुट ओवरब्रिज के नीचे लगे विद्युत पैनल में अचानक जोरदार शॉर्ट सर्किट हो गया. शॉर्ट सर्किट के दौरान एक के बाद एक तेज धमाके हुए और पैनल से आग की ऊंची लपटें, चिंगारियां और भारी मात्रा में धुआं निकलने लगा. धमाकों की आवाज से पूरा स्टेशन गूंज उठा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई यात्री घबराकर घटनास्थल से दूर भागते नजर आए. फुट ओवरब्रिज की ओर से आने वाले यात्रियों को भी अन्य यात्रियों ने रोककर सुरक्षित दूरी पर किया. गनीमत रही कि जिस समय विद्युत पैनल में आग और धमाके हो रहे थे, उस दौरान मौके पर कोई यात्री मौजूद नहीं था.
यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत के गढ़ में कांग्रेस को झटका, जोधपुर में BJP को बहुमत, 7 निर्दलीय आए साथ
समय रहते कर्मचारी बाहर निकले, टली बड़ी अनहोनी
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास बिजली सहित कई विभागों के कार्यालय बने हुए हैं. शॉर्ट सर्किट और धमाकों के बाद वहां काम कर रहे कर्मचारी तत्काल बाहर निकल आए. समय रहते कर्मचारियों के बाहर आने और मौके पर यात्रियों की मौजूदगी नहीं होने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.
दो घंटे तक गुल रही स्टेशन की बिजली
यात्रियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के बाद काफी देर तक मौके पर आग, चिंगारी और धुएं की स्थिति बनी रही. इस दौरान यात्रियों ने घटना के वीडियो मोबाइल कैमरों में कैद किए. बाद में विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने के बाद धमाके और आग की लपटें थमीं. घटना के बाद करीब दो घंटे तक स्टेशन की मुख्य लाइट बंद रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि कई स्टॉलों पर बिजली की व्यवस्था चालू रही.
बारिश के पानी से शॉर्ट सर्किट की आशंका
कर्मचारियों के मुताबिक कोटा स्टेशन पर इस तरह का इतना जोरदार शॉर्ट सर्किट पहली बार देखने को मिला. प्रारंभिक तौर पर बारिश का पानी विद्युत पैनल तक पहुंचने को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है. घटना के समय लगातार तेज बारिश हो रही थी. फिलहाल विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: जोधपुर में हाईकोर्ट की बिल्डिंग की खामियों का मामला, 8 आरोपियों को अंतरिम जमानत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


