होमसेहतराजस्थान निकाय चुनाव: टिकट वितरण में कांग्रेस अपनाएगी नया फार्मूला, दावेदारों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
सेहत

राजस्थान निकाय चुनाव: टिकट वितरण में कांग्रेस अपनाएगी नया फार्मूला, दावेदारों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस नई रणनीति के तहत दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन मांगेगी। इसके लिए जल्द पोर्टल लॉन्च होगा, जहां कम से कम 20 प्रस्तावकों के दस्तखत अनिवार्य होंगे। जयपुर: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार18 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव: टिकट वितरण में कांग्रेस अपनाएगी नया फार्मूला, दावेदारों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस नई रणनीति के तहत दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन मांगेगी। इसके लिए जल्द पोर्टल लॉन्च होगा, जहां कम से कम 20 प्रस्तावकों के दस्तखत अनिवार्य होंगे।

जयपुर: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार नई कवायद शुरू करने की तैयारी कर रही है। जानकारी मिली है कि इस बार पार्टी टिकट के दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन मांगने जा रही है। आवेदकों को यह भी बताना होगा कि क्षेत्र में उनके प्रस्तावक कितने हैं। कम से कम 20 प्रस्तावकों के दस्तखत भी होने चाहिए। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए पार्टी की ओर से जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।

प्रदेश नेतृत्व करेगा मॉनिटरिंग

चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों को पोर्टल के जरिए अपना आवेदन प्रस्तुत करना है। साथ ही उसकी हार्ड कॉपी की दो प्रतिलिपि क्षेत्रीय प्रभारी को देनी होगी। इसके बाद पहले क्षेत्रीय प्रभारी आवेदक की ग्राउंड मजबूती के बारे में जानेंगे। इसके बाद उसका बायोडाटा प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। प्रदेश नेतृत्व की ओर से गठित टीम की ओर से हर दावेदार के मजबूत पक्ष पर गहन मंथन किया जाएगा। जो प्रत्याशी फील्ड में सक्रिय और मजबूत होने से साथ सक्रिय नजर आएगा। उसे चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा।

चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक

नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक ली। इस बैठक में 23 जिलों के जिलाध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, जिला प्रभारी, सहप्रभारी, जिला प्रमुख, महापौर, अग्रिम संगठनों और विभागों, प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सह प्रभारी चिरंजी राव भी मौजूद रहे।

आज भी चल रही है अहम बैठक

आज मंगलवार 18 अगस्त को भी हॉस्पिटल रोड स्थित कांग्रेस वार रूम में चुनावी तैयारियों को लेकर अहम बैठक चल रही है। इस बैठख में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, हरीश चौधरी शामिल हो रहे हैं। बैठक में सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्षों, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, सह प्रभारी, सचिव, और अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। आज 27 जिलों की फीडबैक बैठक हो रही है।

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ नामांकन शुरू

प्रदेश के 309 निकायों में कुल 10245 वार्ड हैं। इन वार्डों में आरक्षण व्यवस्था के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होते ही दावेदार सामने आने लगे हैं। एक दो दिन में जैसे ही निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तो उसी दिन से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन के लिए 5 से 7 दिन का समय मिलेगा। आनी यह सप्ताह निकाय चुनाव के लिए सबसे गहमागहमी का रहने वाला है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें