होमक्राइमकोटा: एक ही थाना क्षेत्र में दो हत्याएं, भाई ने भाई को मारा, खेत के झगड़े में पड़ोसी की हत्या
क्राइम

कोटा: एक ही थाना क्षेत्र में दो हत्याएं, भाई ने भाई को मारा, खेत के झगड़े में पड़ोसी की हत्या

कोटा: एक ही थाना क्षेत्र में दो हत्याएं, भाई ने भाई को मारा, खेत के झगड़े में पड़ोसी की हत्या सिमलिया थाना क्षेत्र में भाई ने भाई को मारा तो दूसरे में पड़ोसी ने खेत के झगड़े में धारदार हथियार से हत्या कर दी. Published :…

ETV Bharat के अनुसार18 जुलाई 2026 को 05:03 am बजे
कोटा: एक ही थाना क्षेत्र में दो हत्याएं, भाई ने भाई को मारा, खेत के झगड़े में पड़ोसी की हत्या

सौजन्य से:- ETV Bharat

कोटा: एक ही थाना क्षेत्र में दो हत्याएं, भाई ने भाई को मारा, खेत के झगड़े में पड़ोसी की हत्या

सिमलिया थाना क्षेत्र में भाई ने भाई को मारा तो दूसरे में पड़ोसी ने खेत के झगड़े में धारदार हथियार से हत्या कर दी.

Published : July 17, 2026 at 10:17 PM IST

कोटा: जिले के सिमलिया थाना इलाके में दो अलग-अलग मर्डर के मामले एक दिन में सामने आए हैं. यह दोनों ही घटनाएम शुक्रवार को हुई, जिसमें एक में भाई ने भाई की हत्या कर दी, जबकि दूसरे मामले में खेत के विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इन दोनों मामलों में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

शराब पीने के विवाद में भाई की हत्या: डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि पहला मामला मोतीकुआं इलाके का है. यहां दो भाई हेमराज और 45 वर्षीय राजू लाल लश्करी के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर हेमराज ने राजू लाल पर लकड़ियों से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से राजू लाल गिर गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बारां जिले के अंता अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें- बड़ी खबर : बीकानेर में रिश्ते को लेकर खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र समेत तीन की चाकू मारकर हत्या

खेत के विवाद में हत्या: दूसरा मामला शाम मंडोला गांव का है. यहां खेत के पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया. मंडोला निवासी 50 वर्षीय बद्री लाल मीणा पर पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. दोनों के खेत पास-पास हैं. हमले में बद्री लाल गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. बद्री लाल के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस अपराधियों की तलाश में लगी हुई है. डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच पड़ताल तेजी से की जा रही है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें