गांधी व शास्त्री जयंती: सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, बोले- महापुरुषों के विचार जीवन में उतारें
गांधी व शास्त्री जयंती: सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, बोले- महापुरुषों के विचार जीवन में उतारें गांधी व शास्त्री जयंती पर सीएम भजनलाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की और नागरिकों से सत्य, अहिंसा, सादगी को जीवन में अपनाने की अपी…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गांधी व शास्त्री जयंती: सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, बोले- महापुरुषों के विचार जीवन में उतारें
गांधी व शास्त्री जयंती पर सीएम भजनलाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की और नागरिकों से सत्य, अहिंसा, सादगी को जीवन में अपनाने की अपील की.
Published : October 2, 2026 at 10:24 AM IST
जयपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर पूरे राजस्थान में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला. राजधानी जयपुर में जगह-जगह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां लोगों ने बापू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और रामधुन व भक्ति भजनों के जरिए उनके अमर संदेशों को याद किया.
इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय परिसर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. सचिवालय में आयोजित प्रार्थना सभा में उन्होंने भक्ति संगीत और बापू के प्रिय भजनों का श्रवण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री कानोड़िया महिला महाविद्यालय के समीप स्थित गांधी सर्किल पहुंचे, जहां उन्होंने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी न श्रद्धांजलि दी. इसके साथ सीएम भजन लाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम गणमान्यों ने महात्मा गांधी और शास्त्रीजी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दोनों विभूतियों की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, त्याग और सत्याग्रह की शक्ति से देश को आजादी की मंजिल तक पहुंचाया. सीएम ने कहा कि गांधीजी ने ग्राम स्वराज, स्वदेशी, स्वच्छता और स्वावलंबन के माध्यम से भारत की बुनियादी जड़ों को मजबूत करने का विजन दिया था. आज जब देश आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम छू रहा है, तब बापू के स्वच्छता और सादगी के मूल्य पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं. हर नागरिक को स्वच्छ, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए.
शास्त्री का जीवन सादगी और राष्ट्रसेवा की मिसाल : समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का व्यक्तित्व सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का बेजोड़ संगम था। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने देश की एकता और संप्रभुता की अडिग रक्षा की. उनका ऐतिहासिक नारा 'जय जवान, जय किसान' आज भी देश के अन्नदाता और सीमा के प्रहरी के सम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक है. सीएम ने कहा कि दोनों महापुरुषों के उच्च आदर्शों को अपनाकर ही एक विकसित और एकजुट राष्ट्र का निर्माण संभव है.
इसे भी पढ़ें: गांधी जयंती : बीकानेर का प्रमुख बाजार...नाम 'महात्मा गांधी' का, पहचान 'किंग एडवर्ड' से, जानिए वजह...
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में आग बुझाएगी साढ़े 9 करोड़ की मशीन: एक मिनट में चार हजार लीटर पानी स्प्रे करने की क्षमता, रिमोट से चलेगी - Kota News

9 अक्टूबर को जयपुर में गौ अधिकार महासभा, अनुदान बढ़ाने की मांग करेंगे गौसेवक

रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी: खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक; सांसद मंजू शर्मा भी रहीं मौजूद - Jaipur News


