साली-साढू ने पत्नी को मुझसे अलग किया; जयपुर में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
साली-साढू ने पत्नी को मुझसे अलग किया; जयपुर में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो नसीरुल ने वीडियो में अपनी पत्नी से अलग होने की बात कही। उसने आरोप लगाया कि उसकी साली और साढू ने उसकी पत्नी को उससे अलग कर दिया है। वह कह…

सौजन्य से:- Hindustan
साली-साढू ने पत्नी को मुझसे अलग किया; जयपुर में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
नसीरुल ने वीडियो में अपनी पत्नी से अलग होने की बात कही। उसने आरोप लगाया कि उसकी साली और साढू ने उसकी पत्नी को उससे अलग कर दिया है। वह कह रहा था कि दोनों उसे पत्नी से बात भी नहीं करने देते।
जयपुर में एक युवक ने सुसाइड करने से ठीक पहले ऐसा वीडियो बनाया, जिसने उसकी मौत की जांच को नया मोड़ दे दिया। युवक ने वीडियो अपनी भाभी को भेजा और उसमें अपनी पत्नी की बहन और उसके पति को मौत के लिए जिम्मेदार बताया। वीडियो देखने के बाद परिवार ने युवक के दोस्त को तुरंत उसके कमरे पर भेजा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोस्त कमरे में पहुंचा तो युवक पंखे से लटका मिला।
घटना 1 अक्टूबर की दोपहर मानसरोवर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र स्थित पटेल मार्ग की है। मृतक की पहचान मोहम्मद नसीरुल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला था और पटेल मार्ग पर किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर उसकी साली और साढू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोपहर 1:06 बजे आया वो वीडियो
पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:06 बजे नसीरुल ने अपने कमरे से वीडियो बनाया। उसने यह वीडियो गांव में रहने वाली अपनी भाभी पूनियां खातून को भेजा। वीडियो मिलते ही परिजनों को अंदेशा हुआ कि नसीरुल कोई बड़ा कदम उठाने वाला है।
परिजनों ने बिना देर किए नसीरुल के दोस्त शाहुबद्दीन को फोन किया और उसके कमरे पर जाने के लिए कहा। शाहुबद्दीन जब पटेल मार्ग स्थित कमरे पर पहुंचा तो नसीरुल पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना पुलिस को दी गई। शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जयपुरिया हॉस्पिटल भिजवाया।
वीडियो में बोला- ‘मेरी पत्नी को मुझसे अलग कर दिया’
नसीरुल ने वीडियो में अपनी पत्नी से अलग होने की बात कही। उसने आरोप लगाया कि उसकी साली और साढू ने उसकी पत्नी को उससे अलग कर दिया है। वह कह रहा था कि दोनों उसे पत्नी से बात भी नहीं करने देते।
वीडियो में नसीरुल ने कमरे में लगे पंखे और बिजली के तार को दिखाते हुए कहा कि वह फांसी लगाने जा रहा है। उसने अपनी मौत के लिए पत्नी की बहन और बहनोई को जिम्मेदार बताया। साथ ही कहा कि उसकी पत्नी को घर में नहीं रहने देने की बात कही जा रही है।
‘मेरे पास दो बच्चे हैं...’
वीडियो में नसीरुल ने अपने दो बच्चों का भी जिक्र किया। उसने कहा कि उसके पास दो बच्चे हैं, लेकिन पत्नी से दूरी और उससे बातचीत नहीं होने देने से वह परेशान है। इसके बाद उसने वीडियो में दोबारा अपनी साली और साढू को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया।
नसीरुल ने यह भी कहा कि वह वीडियो पुलिस को सबूत के तौर पर भेजने जा रहा है। इसके बाद उसने बिजली के तार का फंदा बनाया और पंखे से लटक गया।
निर्माणाधीन मॉल में करता था काम
नसीरुल जयपुर में रहकर काम करता था। पुलिस के अनुसार वह एक निर्माणाधीन मॉल में फायर सिस्टम फिटिंग का काम करता था। घटना के समय वह अपने किराए के कमरे में अकेला था। परिवार से वीडियो मिलने के बाद दोस्त शाहुबद्दीन वहां पहुंचा, लेकिन तब तक नसीरुल की मौत हो चुकी थी।
वीडियो को बनाया गया आधार, साली-साढू पर FIR
मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद फिरोज राईन ने नसीरुल का सुसाइड वीडियो पुलिस को सौंपा। शिकायत और वीडियो के आधार पर शिप्रापथ थाना पुलिस ने रिजवाना खातून और मोहम्मद अलाउद्दीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वीडियो में लगाए गए आरोपों और मृतक की पत्नी से जुड़े पारिवारिक विवाद की भी जांच की जा रही है।
शिप्रापथ थाना SHO हितेश शर्मा ने बताया कि सुसाइड वीडियो को आधार बनाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज: छात्र नेता को हिरासत में लिया; कलाम कोचिंग में स्टूडेंट की पिटाई का कर रहे थे विरोध - Jaipur News

जयपुर में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कलाम कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे थे स्टूडेंट्स

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business


