होम›क्राइम›जयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज: छात्र नेता को हिरासत में लिया; कलाम कोचिंग में स्टूडेंट की पिटाई का कर रहे थे विरोध - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज: छात्र नेता को हिरासत में लिया; कलाम कोचिंग में स्टूडेंट की पिटाई का कर रहे थे विरोध - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Kalam Academy Student Beating Case | Viral Video Protest Clash जयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज:छात्र नेता को हिरासत में लिया; कलाम कोचिंग में स्ट…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 03:04 pm बजे
जयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज:  छात्र नेता को हिरासत में लिया; कलाम कोचिंग में स्टूडेंट की पिटाई का कर रहे थे विरोध - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Kalam Academy Student Beating Case | Viral Video Protest Clash

जयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज:छात्र नेता को हिरासत में लिया; कलाम कोचिंग में स्टूडेंट की पिटाई का कर रहे थे विरोध

- कॉपी लिंक

जयपुर के कलाम कोचिंग सेंटर में टीचर ने छात्र की पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए और कोचिंग टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने युवा नेता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया।

कोचिंग टीचर ने की थी स्टूडेंट की पिटाई

दरअसल, जयपुर की कलाम एकेडमी में 2 अक्टूबर को कोचिंग सेंटर में शिक्षक प्रवीण दान चारण ने एक स्टूडेंट की पिटाई कर दी थी। स्टूडेंट के पास ‘कलाम बलिदान मांगता है’ लिखी एक पर्ची मिलने के बाद कोचिंग टीचर नाराज हो गए थे। उन्होंने छात्र को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद छात्रों ने शिक्षक के व्यवहार पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग उठाई।

रविवार को प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र

स्टूडेंट से मारपीट के विरोध में रविवार को युवा छात्र नेता मनोज मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी संबंधित टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। लाठीचार्ज के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस ने छात्र नेता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया।

मेरे साथ जो हुआ, वो किसी और छात्र के साथ नहीं होनी चाहिए

पीड़ित छात्र ने कहा- मेरे साथ जो घटना हुई है, आगे किसी और छात्र के साथ नहीं होनी चाहिए। आज जो छात्र मेरे लिए लड़ रहे हैं, मैं उनको धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं एक क्लास से निकलकर दूसरी क्लास में पहुंचा था। मैंने नीचे गिरी हुई एक पर्ची आगे पास की। टीचर ने मुझे बुलाकर थप्पड़ और लात मारी। उन्होंने कहा- मैं सिरोही का हिस्ट्रीशीटर रहा हूं। अब मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगा।

छात्र नेता बोले- टीचर की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा

कलाम कोचिंग सेंटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र नेता मनीष मीणा ने कहा- एक छात्र के साथ कोचिंग टीचर की ओर से बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया। उसे जातिसूचक शब्द बोलकर पीटा गया। जब तक टीचर की गिरफ्तारी नहीं होगी। हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

कोचिंग सेंटर ने टीचर को निष्कासित करने की बात कही

छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आने और मामले के तूल पकड़ने के बाद कोचिंग प्रबंधन ने टीचर प्रवीण दान चारण को निष्कासित करने की बात कही है। हालांकि, इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। छात्र सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर में युवक की मौत,1 घंटे टोंक रोड जाम रहा:25 लाख मुआवजा, डेयरी बूथ और संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति; SHO को हटाया

जयपुर में होटल में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। एक घंटे तक टोंक रोड जाम कर बैठे रहे। पुलिस की समझाने के बाद परिजन बजाज नगर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। (पूरी खबर पढ़ें)

- आखिरी समय बेटे के लिए तड़प रहे थे रेंजर: पत्नी बोली- डंपर से कुचलने वालों का एनकाउंटर हो, सुप्रीम कोर्ट देखेगा सरकार की एक्शन रिपोर्ट

- राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े: करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

- भास्कर इंटरव्यूधनंजय सिंह बोले-बेनीवाल ने झोली फैलाकर मांगी थी मदद: फिर विधानसभा चुनाव में हराने की कोशिश की; RCA इलेक्शन में मैंने बगावत नहीं की

- ग्राउंड रिपोर्टकमजोर मानसून से बर्बाद, अब देनदारों के फोन बज रहे: बच्चों से मजदूरों की जगह करवा रहे काम, चारे लायक भी नहीं बचे खेत

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

साली-साढू ने पत्नी को मुझसे अलग किया; जयपुर में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
क्राइम

साली-साढू ने पत्नी को मुझसे अलग किया; जयपुर में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

जयपुर में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कलाम कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे थे स्टूडेंट्स
क्राइम

जयपुर में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कलाम कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में सड़क पर उतरे थे स्टूडेंट्स

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया.

#ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business
क्राइम

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह
क्राइम

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह