रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी: खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक; सांसद मंजू शर्मा भी रहीं मौजूद - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Mayor Sunil Kothari & MP Manju Sharma Night Cleanliness Drive Visit रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी:खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक; स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Mayor Sunil Kothari & MP Manju Sharma Night Cleanliness Drive Visit
रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी:खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक; सांसद मंजू शर्मा भी रहीं मौजूद
- कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम में महापौर की कुर्सी संभालने के बाद सुनील कोठारी अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिन में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकें करने के बाद गुरुवार देर रात महापौर शहर की सफाई व्यवस्था का रियलिटी चेक करने सड़कों पर उतर गए।
सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुए इस रात्रिकालीन निरीक्षण में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पार्षद अनुराधा माहेश्वरी, उपायुक्त बलराम मीणा सहित नगर निगम के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
महापौर ने चारदीवारी क्षेत्र में बाजार बंद होने के बाद सड़कों पर जमा कचरे, सफाई कर्मचारियों की तैनाती और सफाई के लिए उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कचरा नजर आने पर कोठारी ने खुद झाड़ू थामकर सड़क पर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
महापौर बनने के बाद उनकायह पहला रात्रिकालीन शहर दौरा रहा, जिसमें उन्होंने सीधे फील्ड में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति समझने की कोशिश की।
दीपोत्सव से पहले सफाई व्यवस्था पर फोकस
महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि 2 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में विशेष सफाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं खुद रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह समझना जरूरी है कि धरातल पर कर्मचारियों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मचारियों की तैनाती से लेकर संसाधनों की उपलब्धता और कचरा उठाने की व्यवस्था तक सभी पहलुओं का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे में समस्याओं का अध्ययन करने के बाद व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जाएंगे, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जयपुर सुंदर नजर आए
महापौर ने कहा कि आने वाले समय में दीपोत्सव का त्योहार भी है। ऐसे में उनकी कोशिश है कि जयपुर स्वच्छ और सुंदर नजर आए, शहर रोशनी से जगमग हो। इसके लिए नगर निगम की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही कर्मचारियों को फील्ड में आने वाली समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जाएगा। रात्रिकालीन निरीक्षण के जरिए यह भी देखने का प्रयास किया गया कि बाजार बंद होने के बाद सड़कों पर जमा होने वाले कचरे को उठाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है।
सांसद मंजू शर्मा भी निरीक्षण में मौजूद रहीं
महापौर के इस दौरे में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा की मौजूदगी भी रही। उनके साथ पार्षद अनुराधा माहेश्वरी, उपायुक्त बलराम मीणा और नगर निगम के अधिकारी भी सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।
बता दें कि चारदीवारी जयपुर का प्रमुख व्यावसायिक और पर्यटन क्षेत्र है। यहां बाजारों के बंद होने के बाद सड़कों पर जमा होने वाला कचरा, दुकानों के बाहर की सफाई और समय पर कचरा उठाना नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रहती है। ऐसे में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर महापौर ने यह जानने की कोशिश की कि कागजों पर बनाई गई व्यवस्था का क्रियान्वयन जमीन पर किस तरह हो रहा है।
यूनेस्को की हेरिटेज पहचान को सुरक्षित रखने की बात
निरीक्षण के दौरान महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर की हेरिटेज पहचान और यूनेस्को से मिले दर्जे को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है और जल्द ही समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कोठारी ने स्पष्ट किया कि जयपुर को यूनेस्को से मिली हेरिटेज पहचान को किसी भी सूरत में खोने नहीं दिया जाएगा।
महापौर के सामने अब शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ चारदीवारी क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखने की भी चुनौती है। रात्रिकालीन सफाई के निरीक्षण के जरिए उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की है।
अब देखना होगा कि इस औचक निरीक्षण के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली में क्या बदलाव होते हैं और सफाई व्यवस्था को लेकर तय किए गए लक्ष्यों का जमीन पर कितना असर दिखाई देता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में आग बुझाएगी साढ़े 9 करोड़ की मशीन: एक मिनट में चार हजार लीटर पानी स्प्रे करने की क्षमता, रिमोट से चलेगी - Kota News

9 अक्टूबर को जयपुर में गौ अधिकार महासभा, अनुदान बढ़ाने की मांग करेंगे गौसेवक

गांधी व शास्त्री जयंती: सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, बोले- महापुरुषों के विचार जीवन में उतारें


