काशीपुर की युवती के लापता होने का मामला: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद किया
रुद्रपुर में काशीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
काशीपुर से लापता युवती अजमेर से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
लापता युवती के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से युवती को सकुशल बरामद कर लिया है.
By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : July 17, 2026 at 8:34 AM IST
रुद्रपुर: काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में 5 जुलाई को एक युवती के लापता होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने युवती को राजस्थान के अजमेर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार, युवती के परिजनों ने कोतवाली काशीपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कुमाऊं कॉलोनी निवासी मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती और आरोपी दोनों बिना मोबाइल फोन के यात्रा कर रहे थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण हो गया.
इसके बावजूद पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्य जुटाए और विभिन्न स्थानों पर लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस टीम राजस्थान के अजमेर पहुंची, जहां से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया. वहीं आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस दोनों को लेकर काशीपुर पहुंची, जहां युवती के बयान न्यायिक प्रक्रिया के तहत दर्ज किए गए. पुलिस ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य प्रासंगिक धाराएं भी जोड़ी गई हैं. इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
काशीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद तत्काल विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने लगातार प्रयास करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया. युवती की काउंसिलिंग कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं जिस युवक के साथ युवती गई थी, उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
-स्वप्न किशोर सिंह, एसपी काशीपुर-
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है और सभी कानूनी पहलुओं की जांच जारी है. मामले में आगे की कार्रवाई युवती के बयान और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की जाएगी.
पढ़ें-हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


