गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार Sirohi News: पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम कंवर को गुटखा खाने की लत…

सौजन्य से:- ABP News
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
Sirohi News: पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम कंवर को गुटखा खाने की लत थी. वह अक्सर उससे पैसे मांगती थी और पैसे नहीं भेजने पर झगड़ा करती थी.
बरलूट थाना क्षेत्र के जावाल गांव में सामने आए चर्चित पूनम कंवर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे हार्ट अटैक से हुई प्राकृतिक मौत बताकर पूरे परिवार को गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की सूझबूझ ने आरोपी की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम कंवर को गुटखा खाने की लत थी. वह अक्सर उससे पैसे मांगती थी और पैसे नहीं भेजने पर झगड़ा करती थी. आरोपी के अनुसार, पत्नी का व्यवहार पीहर और ससुराल दोनों जगह विवादित था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था. इसी कारण उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली.
पहले जीता भरोसा, फिर रची हत्या की साजिश
कुछ समय पहले पूनम कंवर ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था. पुलिस की काउंसलिंग के दौरान गजेंद्र सिंह ने पत्नी को खुश रखने और साथ रखने का भरोसा दिलाया. इसके बाद वो पत्नी और तीन वर्षीय बेटी को 30 जून को अपने साथ कोयंबटूर (तमिलनाडु) ले गया. हालांकि, उसने वहां हत्या नहीं की क्योंकि उसे डर था कि शक सीधे उसी पर जाएगा.
उदयपुर घुमाने के बहाने बनाया मौत का प्लान
इसके बाद आरोपी ने पत्नी को उदयपुर घूमाने का झांसा दिया. 8 और 9 जुलाई को उदयपुर में घूमने के दौरान उसने पत्नी और बेटी के साथ कई सेल्फियां लीं और सोशल मीडिया स्टेटस भी लगाए, ताकि दोनों परिवारों को यह लगे कि पति-पत्नी के रिश्ते सामान्य हो चुके हैं. अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने एक दोस्त की आईडी से ट्रेवल एजेंसी के माध्यम से कार बुक करवाई. उसने बहाना बनाया कि उसका पहचान पत्र खो गया है. कार की व्यवस्था राजसमंद से करवाई गई.
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
सुनसान रास्ते पर गला दबाकर की हत्या
9 जुलाई की रात उदयपुर से गांव लौटते समय आरोपी आगे की सीट पर बैठा था, जबकि पत्नी और बेटी पीछे की सीट पर सो गई थीं. आरोपी ने ड्राइवर से सुनसान सायरा-रणकपुर मार्ग पर कार ले जाने को कहा. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान मौका पाकर उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. रात करीब दो बजे वह शव लेकर जावाल पहुंचा और परिवार को बताया कि पूनम की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
गले पर खरोंच देख पुलिस को हुआ शक
शुरुआत में परिवार ने भी हार्ट अटैक की बात पर विश्वास कर लिया और अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी, लेकिन पुलिस ने शव के गले पर निशान देखकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया. रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत दम घुटने से हुई थी, जबकि उसका हृदय पूरी तरह स्वस्थ था.
पूछताछ में टूटा आरोपी, कबूल किया जुर्म
पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह टूट गया. उसने हत्या की पूरी साजिश, उसकी योजना और घटना को हार्ट अटैक का रूप देने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस को संदेह है कि घटना की जानकारी कार चालक को भी हो सकती है. वारदात के बाद ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस ने कार जब्त कर ली है और चालक की तलाश जारी है. फिलहाल उसकी भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है.
सिरोही पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित थी. आरोपी ने पहले पत्नी और परिजनों का विश्वास जीता, फिर बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर उसे प्राकृतिक मौत साबित करने का प्रयास किया, लेकिन वैज्ञानिक जांच और पुलिस की सतर्कता ने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया.
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


