सीजी: एकलव्य स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, फरार कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार
सीजी: एकलव्य स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, फरार कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार बीजापुर के रूद्रारम स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार कंप्यूटर शिक्षक देवेन्द्र क…

सौजन्य से:- Amar Ujala
सीजी: एकलव्य स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, फरार कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार
बीजापुर के रूद्रारम स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार कंप्यूटर शिक्षक देवेन्द्र कुमार दहिया को पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया।
विस्तार
बीजापुर भोपालपटनम के रूद्रारम स्थित एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को बीजापुर पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लेकर पहुंची। यहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की माता ने 12 सितंबर 2026 को थाना भोपालपटनम में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 32/2026 दर्ज किया गया।
पढ़ें: सरकारी स्कूलों में अक्तूबर से शुरू होंगी ऑनलाइन लाइव कक्षाएं, मिड-डे-मील पहले शिक्षक चखेंगे
महिला एवं बाल संबंधी अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश के तहत पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी की दो अलग-अलग टीमें आरोपी की पतासाजी के लिए राजस्थान और हरियाणा रवाना की गईं।
पुलिस टीमों ने तकनीकी सूचनाओं के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की और संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी देवेन्द्र कुमार दहिया, पिता उमेद सिंह दहिया, उम्र 34 वर्ष, को राजस्थान के झालावाड़ से हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। पुलिस ने बताया कि थाना भोपालपटनम में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Bisalpur Good News: कम बारिश में भी जयपुर में जल संकट से मिलेगी राहत, बीसलपुर से बिछेगी 2,228 करोड़ की ये नई पाइपलाइन

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार

राजस्थान में 'देवरानी-जेठानी' की जंग में बाजी मार गई कांग्रेस, कैसे पारिवारिक जंग ने दिलाई 1 वोट से जीत? - devrani jethani battle propelled congress to victory with one vote in rajasthan poll amidst family drama


