होम›पर्यटन›वर्ल्ड टूरिज्म डे : पर्यटकों की एंट्री फ्री, राजस्थानी अंदाज में हुआ सैलानियों का स्वागत इतिहास
पर्यटन

वर्ल्ड टूरिज्म डे : पर्यटकों की एंट्री फ्री, राजस्थानी अंदाज में हुआ सैलानियों का स्वागत इतिहास

वर्ल्ड टूरिज्म डे : पर्यटकों की एंट्री फ्री, राजस्थानी अंदाज में हुआ सैलानियों का स्वागत इतिहास जयपुर में लोक कलाकारों ने बिखेरी राजस्थानी संस्कृति की छटा. पर्यटक राजस्थान की विरासत से हुए रू-ब-रू, जाना इतिहास... Publish…

ETV Bharat के अनुसार27 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
वर्ल्ड टूरिज्म डे : पर्यटकों की एंट्री फ्री, राजस्थानी अंदाज में हुआ सैलानियों का स्वागत इतिहास

सौजन्य से:- ETV Bharat

वर्ल्ड टूरिज्म डे : पर्यटकों की एंट्री फ्री, राजस्थानी अंदाज में हुआ सैलानियों का स्वागत इतिहास

जयपुर में लोक कलाकारों ने बिखेरी राजस्थानी संस्कृति की छटा. पर्यटक राजस्थान की विरासत से हुए रू-ब-रू, जाना इतिहास...

Published : September 27, 2026 at 1:46 PM IST

|Updated : September 27, 2026 at 2:06 PM IST

जयपुर: वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर प्रदेशभर के स्मारकों पर पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. प्रदेश भर के स्मारक और संग्रहालयों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है. लोक कलाकारों के नृत्य संगीत से पर्यटन दिवस सजा हुआ है. राजधानी जयपुर समेत प्रदेश भर में पर्यटक स्थलों पर आने वाले सैलानियों का राजस्थानी ठाट बाट के साथ तिलक लगाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया.

पर्यटकों को राजस्थान की विरासत से रू-ब-रू करवाया गया. गुलाबी नगरी के स्मारकों और संग्रहालयों पर लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई. राजस्थानी संस्कृति की छटा देखकर देशी-विदेशी सैलानी भी झूमने को मजबूर हो गए.

पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेंद्र के मुताबिक विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के सभी स्मारकों और संग्रहालयों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया. प्रदेश भर के सभी स्मारकों पर देशी-विदेशी सैलानियों का तिलक लगाकर और माला पहनकर स्वागत किया गया. सभी स्मारकों पर लोक कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी. लोक कलाकारों के साथ देशी-विदेशी सैलानी भी झूमते नजर आए.

लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों का मन मोह लिया. राजधानी जयपुर के आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट, हवामहल, अल्बर्ट हॉल, जंतर-मंतर पर कच्ची घोड़ी नृत्य, शहनाई वादन, कालबेलिया नृत्य, रावण हत्था वादन समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कलाकारों के साथ देशी-विदेशी सैलानियों ने भी लोक कलाकारों के साथ नृत्य करके आनंद लिया. सैलानियों ने इन खूबसूरत पलों को अपने मोबाइल और केमरे में भी कैद किया.

आमेर महल अधीक्षक राकेश छोलक ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आमेर में पर्यटकों का प्रवेश फ्री रखा गया है. आने वाले पर्यटकों का पारंपरिक रूप से तिलक, माला और पुष्प भेंट कर स्वागत किया जा रहा है. इस अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. शहनाई वादन, नगाड़ा वादन, कच्छी घोड़ी नृत्य जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए.

पर्यटकों ने काफी लुत्फ उठाया. देशी-विदेशी सैलानियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वेलकम को लेकर काफी सराहना की. लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पर्यटकों का मन मोह लिया. सैलानियों ने शानदार पलों को अपने कैमरों में कैद किया. आमेर महल पहुंचे पर्यटकों ने महल की सुंदरता और संस्कृति की जमकर तारीफ की.

जंतर-मंतर अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में जंतर-मंतर पर आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. सभी देशी विदेशी सैलानियों को निशुल्क प्रवेश दिया गया. पर्यटकों के तिलक लगाकर और माला पहनकर राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया. बच्चों को टॉफी वितरित की गई. पर्यटकों के मनोरंजन और राजस्थान की लोक संस्कृति से रूबरू करवाने के उद्देश्य से लोक कलाकारों की ओर से कच्ची घोड़ी नृत्य, कठपुतली नृत्य, शहनाई वादन, बहरूपिया समेत विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.

वरिष्ठ टूरिस्ट गाइड महेश कुमार शर्मा ने बताया कि गुलाबी नगरी के सभी स्मारकों और संग्रहालयो पर पर्यटकों का माला पहनकर, तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया गया. लोक कलाकारों की ओर से पेश की गई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पर्यटकों का मन मोह लिया. पर्यटकों को राजस्थान की विरासत से रूबरू करवाया गया. देशी-विदेशी सैलानियों ने राजस्थान के विभिन्न स्मारकों और संग्रहालयो का इतिहास जाना.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें