जयपुर: अस्पताल की रसोई में मिली चार दिन पुरानी ग्रेवी, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल
{"_id":"6aba9213ef34ca3b87048153","slug":"jaipur-hospital-kitchen-four-day-old-gravy-food-safety-inspection-samples-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: अस्पताल की रसोई में मिली चार दिन पुरानी…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aba9213ef34ca3b87048153","slug":"jaipur-hospital-kitchen-four-day-old-gravy-food-safety-inspection-samples-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: अस्पताल की रसोई में मिली चार दिन पुरानी ग्रेवी, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: अस्पताल की रसोई में मिली चार दिन पुरानी ग्रेवी, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल
Mon, 28 Sep 2026 09:44 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:44 PM IST
सार
जयपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने पांच निजी अस्पतालों की कैंटीन और रसोई का औचक निरीक्षण किया। कोकून अस्पताल की रसोई में फ्रिज में चार दिन पुरानी ग्रेवी, कृत्रिम खाद्य रंग और अन्य अनियमितताएं मिलीं। टीम ने अलग-अलग अस्पतालों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
विस्तार
खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को राजधानी के विभिन्न निजी अस्पतालों की कैंटीन और मेस रसोई में औचक छापा मारा। इस दौरान टोंक रोड स्थित कोकून अस्पताल की रसोई में चार दिन पुरानी ग्रेवी फ्रिज में रखी मिली। इसके साथ ही रसोई में कई अन्य गंभीर अनियमितताएं भी पाई गईं। टीम ने अस्पतालों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
पांच अस्पतालों की रसोई में पहुंची टीम
जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि टीमों ने टोंक रोड स्थित कोकून अस्पताल, होप अस्पताल, जवाहर सर्किल स्थित ईएचसीसी अस्पताल, गोपालपुरा स्थित सीके बिड़ला अस्पताल और मानसरोवर स्थित साकेत अस्पताल की कैंटीन व रसोई का औचक निरीक्षण किया।
कोकून अस्पताल की रसोई में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया। वहां कृत्रिम खाद्य रंग रखे मिले और तैयार खाद्य सामग्री पर तिथि दर्ज नहीं थी। चपाती रखने वाले केसरोल टूटे हुए थे और उन पर वाशिंग पाउडर जमा था। इस्तेमाल किए जा रहे काजू की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं थी। इसके अलावा खाद्य सामग्री ढककर नहीं रखी गई थी।
विज्ञापन
चार दिन पुरानी ग्रेवी समेत लिए काजू-दही के नमूने
निरीक्षण टीम ने कोकून अस्पताल की रसोई के फ्रिज में रखी चार दिन पुरानी ग्रेवी, काजू और दही के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अस्पताल की कैंटीन का संचालन करने वाली एजेंसी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत जल्द ही सुधार नोटिस जारी किया जाएगा।
इन अस्पतालों से भी लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल
खाद्य सुरक्षा दल ने ईएचसीसी अस्पताल की कैंटीन से रिफाइंड सोयाबीन तेल और होप अस्पताल से पकी हुई सब्जी व दाल के नमूने लिए। इसके अलावा सीके बिड़ला अस्पताल से दलिया, खिचड़ी और सांभर दाल के नमूने जांच के लिए भेजे गए। मानसरोवर स्थित साकेत अस्पताल से कुकिंग ऑयल, पनीर और तैयार दाल के नमूने भी लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा टीम अब प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर एम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को हटाया: रेजिडेंट की मौत के बाद चल रही हड़ताल खत्म, जम्मू एम्स के डायरेक्टर को दिया अतिरिक्त चार्ज - Jodhpur News

राजस्थान के जोधपुर में 'तरंग शक्ति 2026' युद्धाभ्यास शुरू, अमेरिकी वायु शक्ति पहुंची जोधपुर सर्जियो गोर | ???????? ?? ?????? ??? '???? ????? 2026' ??????????? ????, ??????? ???? ????? ?????? ??????: ??????? ???

जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी