होम›सेहत›जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
सेहत

जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी

जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी जयपुर के मेयर इलेक्शन में बीजेपी ने जीत दर्ज करने के बाद डिप्टी मेयर के पद पर भी अपना कब्जा कर लिया है. बीजेपी की सरोज कंवर ने बड़े अंतर से जीत हासिल की…

ABP News के अनुसार26 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी

जयपुर के मेयर इलेक्शन में बीजेपी ने जीत दर्ज करने के बाद डिप्टी मेयर के पद पर भी अपना कब्जा कर लिया है. बीजेपी की सरोज कंवर ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है.

जयपुर में डिप्टी मेयर का चुनाव शनिवार (26 सितंबर) को संपन्न हो गया. मेयर के बाद डिप्टी मेयर की सीट भी बीजेपी के खाते में गई है. बीजेपी की सरोज कंवर ने डिप्टी मेयर के पद पर जीत दर्ज की है. सरोज ने कांग्रेस प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराया है. सरोज कंवर ने कांग्रेस उम्मीदवार सलमान मंसूरी को 31 वोटों से हराकर जीत हासिल की है.

बीजेपी की सरोज कुमार को 89 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सलमान मंसूरी को सिर्फ 58 वोट मिले. वहीं कांग्रेस का एक पार्षद वोट डालने भी नहीं पहुंचा. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने डिप्टी मेयर के चुनाव में भी बीजेपी और कांग्रेस दोनों को नकार दिया. ओवैसी की पार्टी की पार्षद फिरोजा बानो ने मेयर चुनाव की तरह डिप्टी मेयर चुनाव में भी नोटा को वोट दिया. साथ ही एक वोट रिजेक्ट भी हुआ है.

बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. हालांकि सुबह सरोज कंवर के नाम का ऐलान होने के बाद बीजेपी के कुछ पार्षदों ने नाराजगी जताई थी. ऐसे में माना यह जा रहा था कि क्रॉस वोटिंग हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है.

इस मौके पर शुक्रवार (25 सितंबर) को मेयर चुने गए सुनील कोठारी भी खास तौर पर मौजूद थे. बता दें कि जयपुर के अलावा जोधपुर और कोटा शहरों में भी बीजेपी का ही डिप्टी मेयर चुना गया है. कोटा में भाजपा प्रत्याशी विवेक राजवंशी निर्विरोध चुनाव जीते हैं. जोधपुर में बीजेपी के विजय सिंह पवार ने कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल करीम जानी को चार वोटों से हराया है.

राजस्थान नगर निकाय चुनाव संपन्न

शनिवार (26 सितंबर) को डिप्टी मेयर का चुनाव होने के बाद राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी तरह खत्म हो गई है. हालांकि रविवार को एक निकाय में वोटिंग होनी बाकी है. बता दें कि नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बीच गांवों में भी राजनीतिक हलचल देखी जा रही है.

राजस्थान मे आचार संहिता खत्म

राजस्थान में आचार संहिता खत्म हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता समाप्त करने का आदेश जारी किया. शनिवार (26 सितंबर) को चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई. नगर निगम जयपुर, जोधपुर, कोटा और नगर पालिका सुकेत, खाटूश्यामजी को छोड़कर 304 निकायों में चुनाव पहले ही पूरे हो चुके थे.

अब शेष निकायों में भी शनिवार को मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई है. इस बीच पूरे प्रदेश से आचार संहिता हट गई है. आयोग ने कहा, "तत्काल प्रभाव से संपूर्ण राजस्थान में आचार संहिता समाप्त की जाती है." मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है.

CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें