जयपुर नगर निगम चुनाव: डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग आज, सरोज कंवर और सलमान मंसूरी में टक्कर
जयपुर नगर निगम चुनाव: डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग आज, सरोज कंवर और सलमान मंसूरी में टक्कर बीजेपी से सरोज कंवर और कांग्रेस से सलमान मंसूरी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है. Published : September 26, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर नगर निगम चुनाव: डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग आज, सरोज कंवर और सलमान मंसूरी में टक्कर
बीजेपी से सरोज कंवर और कांग्रेस से सलमान मंसूरी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
Published : September 26, 2026 at 12:43 PM IST
जयपुर: नगर निगम जयपुर में डिप्टी मेयर पद के लिए आज मतदान होगा. बीजेपी की ओर से सरोज कंवर और कांग्रेस की ओर से सलमान मंसूरी मैदान में हैं. दोनों प्रत्याशी नगर निगम मुख्यालय में नामांकन दाखिल कर चुके हैं. संख्या बल के लिहाज से बीजेपी प्रत्याशी सरोज कंवर मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं, लेकिन पार्टी के भीतर उनके नाम को लेकर विरोध के संकेतों ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. ऐसे में आज होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
पहली महिला डिप्टी मेयर बनने का मौका: वार्ड नंबर 90 से पार्षद चुनी गईं सरोज कंवर पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं और कांग्रेस की ममता को 2208 वोटों से हराया. सरोज कंवर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं. रणजीत सिंह रावणा-राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. बीजेपी ने इस बार ओबीसी के साथ महिला चेहरे को डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है. सरोज कंवर के चुनाव जीतने पर जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली बार कोई महिला डिप्टी मेयर बनेगी. बीजेपी प्रत्याशी ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वो पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा कि कल मेयर चुनाव में बीजेपी को 89 वोट मिले थे और आज इससे ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- खाटूश्यामजी पालिकाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की जीत, विनीता पूनिया ने एक वोट से भाजपा को हराया
सफाई और विकास को बताया प्राथमिकता: सरोज कंवर ने कहा कि अगर वो डिप्टी मेयर चुनी जाती हैं तो उनकी प्राथमिकता जयपुर को पूरी तरह स्वच्छ बनाने की होगी. सभी पार्षदों और आम जनता की बात धैर्य से सुनी जाएगी और उनके मुद्दों पर काम करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा.
बीजेपी ने महिला चेहरे पर लगाया दांव: भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार बगड़ी ने कहा कि प्रत्याशी का चयन करते समय पार्टी कई पहलुओं पर चर्चा करती है. इस दौरान यह बात भी सामने आई कि जयपुर में अब तक महिला डिप्टी मेयर नहीं बनी है. ऐसे में महिला को यह जिम्मेदारी देने से सकारात्मक संदेश जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की बात करती रही है. निकाय चुनावों में पार्टी ने महिलाओं और युवाओं को अधिक मौका देने पर फोकस किया है, ताकि नए लोग पार्टी से जुड़कर आगे बढ़ सकें.
दूसरी बार के पार्षद सलमान मंसूरी कांग्रेस के प्रत्याशी: कांग्रेस ने वार्ड नंबर 137 से पार्षद सलमान मंसूरी को डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है. सलमान मंसूरी दूसरी बार पार्षद बने हैं. उन्होंने बीजेपी के रहीम मंसूरी को 1980 वोटों से हराया था. इससे पहले उनके परिवार से भी राजनीति में लोग सक्रिय रहे हैं. उनके पिता सरपंच रह चुके हैं और उनकी बहन भी पार्षद रह चुकी हैं. कांग्रेस विधायक रफीक खान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास 57 पार्षद थे, लेकिन मेयर चुनाव में उसे 60 वोट मिले. ऐसे में डिप्टी मेयर चुनाव में भी पार्टी को अतिरिक्त समर्थन मिलने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- पेरिस से पॉलिटिक्स तक : विदेश के म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से मिला अनुभव, अब शहर की सूरत बदलने का सपना
बीजेपी के भीतर नाराजगी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीद: रफीक खान ने दावा किया कि बीजेपी के डिप्टी मेयर पद के दावेदारों में से कुछ लोग सरोज कंवर की उम्मीदवारी से नाराज हैं. कांग्रेस ने इसी नाराजगी को देखते हुए सलमान मंसूरी को मैदान में उतारा है. उनका कहना है कि चुनाव में परिणाम कुछ भी हो सकता है और पार्षद अपने विवेक से मतदान कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मेयर चुनाव में बीजेपी को 78 पार्षदों के मुकाबले 89 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 57 पार्षदों के मुकाबले 60 वोट मिले. रफीक खान ने बीजेपी पर धनबल और बाहुबल के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पार्षद बीजेपी का पट्टा पहनकर आए, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस के समर्थन में होने की बात कही.
89 के बाद आज किसके खाते में कितने वोट: मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुनील कोठारी को 89 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरीं सुनीता मावर को 60 वोट मिले. नगर निगम में कुल 150 पार्षद हैं. बीजेपी के पास 78 पार्षद हैं, कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय हैं. ऐसे में मेयर चुनाव के दौरान दोनों प्रमुख दलों को अपने घोषित संख्या बल से अतिरिक्त वोट मिले थे. अब डिप्टी मेयर चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी अपने 89 के आंकड़े को बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस एक बार फिर अपने घोषित संख्या बल से आगे निकलने में कामयाब होगी. साथ ही बीजेपी के भीतर सामने आ रही नाराजगी का असर मतदान पर कितना पड़ेगा, इसका फैसला कुछ घंटे बाद होगा.
इसे भी पढ़ें- कोटा में नगर निगम में उप महापौर के लिए विवेक राजवंशी का नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के जोधपुर में 'तरंग शक्ति 2026' युद्धाभ्यास शुरू, अमेरिकी वायु शक्ति पहुंची जोधपुर सर्जियो गोर | ???????? ?? ?????? ??? '???? ????? 2026' ??????????? ????, ??????? ???? ????? ?????? ??????: ??????? ???

जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी

डिप्टी मेयर चुनाव परिणाम में भी बीजेपी ने मारी बाजी, जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनाए अपने उपमहापौर


