गांव की सरकार: पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कल संभव, निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
गांव की सरकार: पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कल संभव, निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया-प्रेसवार्ता शनिवार को दोपहर 3 बजे पंचायती राज सभागार, विकास खंड, शासन सचिवालय, जयपुर में होगी.…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गांव की सरकार: पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कल संभव, निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया-प्रेसवार्ता शनिवार को दोपहर 3 बजे पंचायती राज सभागार, विकास खंड, शासन सचिवालय, जयपुर में होगी.
Published : October 2, 2026 at 3:03 PM IST
जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर तस्वीर जल्द साफ होने की उम्मीद है. राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. ऐसे में माना जा रहा है कि आयोग पंचायत चुनाव के कार्यक्रम और तारीखों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकता है. तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगी घोषणा: निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रेसवार्ता शनिवार को दोपहर 3 बजे पंचायती राज सभागार, विकास खंड, शासन सचिवालय, जयपुर में होगी.राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनाव की प्रक्रिया सितंबर में पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों की नजर ग्रामीण चुनावों पर है. निकाय चुनाव में मतदान दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को हुआ था, इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं.
शहरी सरकार के चुनाव नतीजों के बाद अब प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में पंचायत चुनाव अगला बड़ा सियासी पड़ाव बन गए हैं. इन चुनावों में ग्राम पंचायतों से लेकर पंचायत समितियों और जिला परिषदों तक के चुनाव होने हैं. ऐसे में शनिवार को होने वाली आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की नजरें टिकी हुई हैं.
पढ़ें: पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में जाट बनाम जाट
पहले से चल रही थी चुनाव कार्यक्रम की तैयारी: राज्य निर्वाचन आयोग पहले ही संकेत दे चुका है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी कराने की तैयारी चल रही है. पंचायत क्षेत्रों की सीमाओं और आरक्षण से जुड़ी प्रक्रिया के बाद अब चुनाव कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है. आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह स्पष्ट हो सकता है कि चुनाव कितने चरणों में होंगे, मतदान की तारीखें क्या रहेंगी और नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया किस समय सीमा में पूरी की जाएगी.
निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर बढ़ने वाला है. टिकट वितरण, स्थानीय समीकरण, आरक्षण और संगठन की सक्रियता पंचायत चुनाव की रणनीति के प्रमुख हिस्से होंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


