होमविकासये राजस्थान है साहब... थार भी बस के ऊपर जाती है, देखें वीडियो
विकास

ये राजस्थान है साहब... थार भी बस के ऊपर जाती है, देखें वीडियो

ये राजस्थान है साहब... थार भी बस के ऊपर जाती है, देखें वीडियो राजस्थान के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस के ऊपर थार लदी नजर आ रही है. इस नजारे के कारण वायरल…

ABP News के अनुसार8 सितंबर 2026 को 06:33 am बजे
ये राजस्थान है साहब... थार भी बस के ऊपर जाती है, देखें वीडियो

सौजन्य से:- ABP News

ये राजस्थान है साहब... थार भी बस के ऊपर जाती है, देखें वीडियो

राजस्थान के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस के ऊपर थार लदी नजर आ रही है. इस नजारे के कारण वायरल वीडियो काफी चर्चा में है

राजस्थान का नाम आते ही लोगों के दिमाग में रेगिस्तान, रेत और गर्मी की तस्वीर सामने आती है, लेकिन यहां कभी-कभी ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर एक बस जाती दिखाई दे रही है और उसके ऊपर महिंद्रा थार रखी हुई नजर आ रही है. बस के ऊपर थार को देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों का ध्यान भी इस अनोखे नजारे पर जाता है. वीडियो पर लिखा है कि यह नजारा जयपुर से अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 का है. अब लोग इस वीडियो को देखकर राजस्थान के अंदाज में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

बस के ऊपर दिखाई दी थार

थार को रोड पर चलते हुए तो देखा होगा पर इस वायरल वीडियो में एक बस हाईवे पर चलती नजर आती है. लेकिन इस बार लोगों का ध्यान बस से ज्यादा उसकी छत पर रखी थार ने खींच लिया. सड़क पर चलते हुए बस के ऊपर थार को देखकर यह नजारा काफी अलग दिखाई देता है. वीडियो बनाने वाले ने भी इसी अनोखे दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में लगे टेक्स्ट के अनुसार यह नजारा जयपुर से अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 का बताया जा रहा है. हालांकि थार को बस के ऊपर क्यों रखा गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है. इसी वजह से लोग भी अपने-अपने अंदाज में इस नजारे को लेकर बात कर रहे हैं.

यह राजस्थान है 🫡😂

— ओमप्रकाश खीचड़ बीकानेरी (@Omrlp07) September 7, 2026

बस पर थार को ले जाया जा रहा है 😱 pic.twitter.com/i4nTKCY1Ea

यह भी पढ़ें: सपना सच हो गया...कार के सामने अचानक आई बाघिन, अंगड़ाई लेते हुए दिखाए नखरे

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, वाह ये जुगाड़ भी पहली बार देखा. वहीं एक यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा कि इस करतूत के लिए बस ड्राइवर, ट्रैफिक या सवारियां जिम्मेदार हैं, या इसे मेजर एक्सीडेंट के बाद का मामला माना जाए. एक अन्य यूजर ने लिखा, सुने है बहुत प्यारा जगह है राजस्थान. ऐसे कमेंट्स के अलावा लोग मजाकिया अंदाज में इसे राजस्थान का अनोखा जुगाड़ बता रहे हैं. वीडियो देखकर कुछ लोगों की मजेदार प्रतिक्रिया यही हो सकती है कि थार को भी बस की सवारी मिल गई. कोई इसे राजस्थान का देसी जुगाड़ बताता है, तो कोई कहता है कि राजस्थान में कुछ भी संभव है. हालांकि मजाक से अलग बस के ऊपर इस तरह वाहन ले जाना कितना सुरक्षित है, यह भी सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रहा है. फिलहाल वीडियो अपने अनोखे नजारे की वजह से सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: और मिट गई चुल्ल...छलांग मारकर पार कर रहे थे नाला, सीधे पानी में हुई लैंडिंग

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें