होमक्राइमजयपुर के होटल में मिला कारोबारी का शव, दो दिन से दोस्तों के साथ ठहरा था होटल में
क्राइम

जयपुर के होटल में मिला कारोबारी का शव, दो दिन से दोस्तों के साथ ठहरा था होटल में

जयपुर के होटल में मिला कारोबारी का शव, दो दिन से दोस्तों के साथ ठहरा था होटल में पुलिस के अनुसार होटल से जाने के बाद दोस्तों ने गाड़ी में बैठकर फेसबुक लाइव किया था. हालांकि, सुबह इसे हटा दिया. Published : June 24, 2026 a…

ETV Bharat के अनुसार24 जून 2026 को 03:06 pm बजे
जयपुर के होटल में मिला कारोबारी का शव, दो दिन से दोस्तों के साथ ठहरा था होटल में

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर के होटल में मिला कारोबारी का शव, दो दिन से दोस्तों के साथ ठहरा था होटल में

पुलिस के अनुसार होटल से जाने के बाद दोस्तों ने गाड़ी में बैठकर फेसबुक लाइव किया था. हालांकि, सुबह इसे हटा दिया.

Published : June 24, 2026 at 6:12 PM IST

जयपुर: राजधानी के नारायण विहार थाना इलाके में एक होटल में शेयर मार्केट कारोबारी का शव मिला है. वह दो दिन से पांच-छह दोस्तों के साथ होटल में रुका हुआ था. जब उसका शव मिला, उससे पहले साथ रुके दोस्त होटल छोड़कर चले गए. होटल स्टाफ ने उसे बेसुध पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों को जानकारी दी. एफएसएल टीम ने मौके से सबूत भी जुटाए हैं. प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का लग रहा है. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में स्थिति साफ हो पाएगी.

शेयर मार्केट का काम करता था गुरुप्रसाद: नारायण विहार थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि मंगलवार देर रात होटल के एक कमरे में ठहरे गुरु प्रसाद चौधरी का शव मिला. वह जयपुर के गांधी पथ स्थित नित्यानंद नगर का रहने वाला है. वह शेयर मार्केट का काम करता है. पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है. प्रारंभिक तौर पर हत्या का मामला लग रहा है. जांच जारी है. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मामला पूरी तरह से साफ हो पाएगा.

पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर होटल में दुष्कर्म, झालावाड़ पुलिस ने आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार

सोमवार को दोस्तों के साथ जाने की कहकर निकला: मृतक के परिजनों का कहना है कि वह सोमवार रात को अपने दोस्तों के साथ जाने की कहकर घर से निकला था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. बाद में उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आया. उनका कहना है कि पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि वह दोस्तों के साथ दो-तीन दिन बाहर रहा. इसलिए परिजनों ने ध्यान नहीं दिया.

पढ़ें: रेणु हत्याकांड में 6 अन्य आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को होटल में कमरा, सिम और लाखों रुपए देकर की थी मदद

पुलिस ने दी परिजनों को जानकारी: उन्हें पुलिस ने मंगलवार देर रात घटना की जानकारी दी. उनका कहना है कि जब वे होटल पहुंचे, तो गुरुप्रसाद बेसुध पड़ा था. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. उनका कहना है कि वह दो दिन से अपने पांच-छह दोस्तों के साथ होटल में रुका था. इनमें होटल मालिक का भाई भी है. इधर, पुलिस ने जयपुरिया अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है. घटनास्थल का एफएसएल ने भी मुआयना किया और सबूत जुटाए.

पढ़ें: चूरू में होटल में घुसकर हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, होटल कारोबारी की मौत

दोस्तों ने फेसबुक लाइव किया, बाद में हटाया: पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गुरुप्रसाद के साथ होटल में ठहरे बाकी दोस्त मंगलवार रात को वहां से चले गए थे. रात को करीब 12 बजे होटल स्टाफ ने देखा तो रूम का दरवाजा खुला हुआ था. भीतर बेड पर गुरुप्रसाद बेसुध पड़ा था. यह भी सामने आया है कि होटल से जाने के बाद दोस्तों ने गाड़ी में बैठकर फेसबुक पर लाइव किया था. हालांकि, सुबह उन्होंने इसे फेसबुक से हटा दिया. माना जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोस्तों ने उसकी पिटाई की और उसे बेसुध छोड़कर चले गए. मारपीट में चोट लगने से उसकी मौत हो गई.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें