होमराजनीतिजयपुर पहुंचे बीएल संतोष और राधा मोहन दास, बैठकों के बीच संगठन की टटोलेंगे नब्ज
राजनीति

जयपुर पहुंचे बीएल संतोष और राधा मोहन दास, बैठकों के बीच संगठन की टटोलेंगे नब्ज

जयपुर पहुंचे बीएल संतोष और राधा मोहन दास, बैठकों के बीच संगठन की टटोलेंगे नब्ज निकाय चुनाव से लेकर पंचायतीराज चुनाव तथा 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे फीडबैक. Published : September 4, 2026 at 11:16 AM IST जयपु…

ETV Bharat के अनुसार4 सितंबर 2026 को 06:33 am बजे
जयपुर पहुंचे बीएल संतोष और राधा मोहन दास, बैठकों के बीच संगठन की टटोलेंगे नब्ज

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर पहुंचे बीएल संतोष और राधा मोहन दास, बैठकों के बीच संगठन की टटोलेंगे नब्ज

निकाय चुनाव से लेकर पंचायतीराज चुनाव तथा 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे फीडबैक.

Published : September 4, 2026 at 11:16 AM IST

जयपुर : राजस्थान भाजपा के संगठन और चुनावी रणनीति के लिहाज से आज का दिन अहम है. भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल जयपुर पहुंच चुके हैं. प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका स्वागत किया.

संतोष के जयपुर दौरे में करीब 12 घंटे तक बैठकों और मंथन का दौर चलेगा. इस दौरान वे सत्ता और संगठन दोनों की नब्ज टटोलेंगे और निकाय चुनाव से लेकर पंचायतीराज चुनाव तथा 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों तक संगठन की स्थिति का फीडबैक लेंगे. बीएल संतोष का जयपुर प्रवास इस बात का संकेत माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व राजस्थान भाजपा के संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर गंभीर मॉनिटरिंग कर रहा है. इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

निकाय चुनाव के बीच संगठन का ‘हेल्थ चेक’ : बीएल संतोष का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव का माहौल चरम पर है. टिकट वितरण के बाद कई स्थानों पर नाराजगी, स्थानीय समीकरण और बागी तेवर पार्टी के सामने चुनौती बने हैं. ऐसे में संतोष की बैठकों में यह जानने पर खास जोर रह सकता है कि टिकट वितरण के बाद संगठन ने डैमेज कंट्रोल किस तरह किया और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता कितनी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति, प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ताओं की लामबंदी, स्थानीय नेताओं के बीच समन्वय और चुनावी क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया जाएगा.

निकाय चुनाव को भाजपा सिर्फ स्थानीय सत्ता के चुनाव के तौर पर नहीं, बल्कि संगठन की ताकत के परीक्षण के तौर पर भी देख रही है. संतोष की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं. इन बैठकों में प्रदेश संगठन की स्थिति, सरकार और संगठन के तालमेल तथा चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी. इसके अलावा प्रदेश महामंत्रियों और प्रमुख पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया जाएगा. निकाय-पंचायतीराज चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी. इसके बाद प्रवक्ता और पैनलिस्ट के साथ संवाद में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी.

मंत्रियों-विधायकों के कामकाज का भी फीडबैक : संतोष के दौरे में सरकार और संगठन के बीच समन्वय के साथ मंत्रियों और विधायकों की अपने क्षेत्रों में सक्रियता भी समीक्षा के दायरे में रह सकती है. कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की प्रक्रिया को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा. इसके साथ निकाय चुनाव के बाद भाजपा के सामने अगली बड़ी चुनौती पंचायतीराज चुनाव की होगी. ऐसे में निकाय चुनाव से मिले अनुभवों को पंचायत चुनाव की रणनीति में शामिल करने पर मंथन होगा. इसके साथ ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी संगठनात्मक रोडमैप पर चर्चा संभावित है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें