होमक्राइमजयपुर में बड़ा हादसा: चंदवाजी में ताला मोड़ के पास ढही दीवार, कई मजदूर दबे, तीन लोगों की मौत
क्राइम

जयपुर में बड़ा हादसा: चंदवाजी में ताला मोड़ के पास ढही दीवार, कई मजदूर दबे, तीन लोगों की मौत

जयपुर में बड़ा हादसा: चंदवाजी में ताला मोड़ के पास ढही दीवार, कई मजदूर दबे, तीन लोगों की मौत जयपुर में एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस मलबे में दबने से कई मजदूरों की मौत हो गई. Published : June 29, 2026 at 2:02 P…

ETV Bharat के अनुसार29 जून 2026 को 09:27 am बजे
जयपुर में बड़ा हादसा: चंदवाजी में ताला मोड़ के पास ढही दीवार, कई मजदूर दबे, तीन लोगों की मौत

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में बड़ा हादसा: चंदवाजी में ताला मोड़ के पास ढही दीवार, कई मजदूर दबे, तीन लोगों की मौत

जयपुर में एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस मलबे में दबने से कई मजदूरों की मौत हो गई.

Published : June 29, 2026 at 2:02 PM IST

|Updated : June 29, 2026 at 2:45 PM IST

जयपुर : राजधानी जयपुर के चंदवाजी इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां ताला मोड़ के समीप अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई. इस हादसे के वक्त दीवार के पास करीब 12 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, जो सीधे मलबे की चपेट में आ गए. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. कई लोग गंभीर घायल हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. राहत-बचाव कार्य जारी है.

जयपुर ग्रामीण डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. हादसे की खबर मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य (Rescue Operation) शुरू किया.

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिरी, एक स्कूली बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मलबे के नीचे दबे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद है. हादसे में हताहत हुए मजदूरों की पहचान की कोशिश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक चंदवाजी इलाके में निर्माणाधीन रिजॉर्ट की दीवार का काम चल रहा था. इस दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन की ओर से मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया है. मौके से मलबे को हटाया जा रहा है. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें