जयपुर की सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी के साथ मारपीट, सात बंदियों के खिलाफ मुकदमा
जयपुर की सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी के साथ मारपीट, सात बंदियों के खिलाफ मुकदमा जेल प्रहरी की शिकायत पर लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. Published : June 29, 2026 at 2:07 PM I…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर की सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी के साथ मारपीट, सात बंदियों के खिलाफ मुकदमा
जेल प्रहरी की शिकायत पर लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Published : June 29, 2026 at 2:07 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर की कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है. अब जेल में एक विचाराधीन बंदी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. लालकोठी थानाधिकारी श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि विचाराधीन बंदी मनीष अजमेरा उर्फ मोंटू के साथ मारपीट की घटना का मुकदमा दर्ज हुआ है. मामले की जांच जारी है.
सात बंदियों के खिलाफ मुकदमा: उन्होंने बताया कि सेंट्रल जेल के जेल प्रहरी योगेश कुमार जाट ने मुकदमा दर्ज करवाया है. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह घटना 26 जून की है. वार्ड नंबर दो की बैठक नंबर एक में बंद विचाराधीन बंदी मनीष अजमेरा के साथ अन्य विचाराधीन बंदियों मनराज, मनीष टेपण, महेंद्र यादव, मुन्ना साबिर, मनीष, मोहित और मनोज ने मारपीट की.
उन्होंने बताया, इस रिपोर्ट के आधार पर लालकोठी थाने में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसकी जांच हेड कांस्टेबल कल्लाराम को सौंपी गई है.
सफाई की बात को लेकर हुआ विवाद: प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि बैरक में सफाई की बात को लेकर विचाराधीन बंदी मनीष अजमेरा की अन्य विचाराधीन बंदियों से बहस हो गई. विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया. हंगामा होने पर जेल स्टाफ ने बंदियों को काबू में किया. मनीष को मारपीट में मामूली चोट आई है. जिसका प्राथमिक उपचार करवाया गया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल

राजस्थान: जयपुर के चंदवाजी इलाके में दीवार गिरने से तीन की मौत

राजस्थान के आमेर में निर्माणाधीन होटल की दीवार गिरने से तीन की मौत - इंडिया टीवी न्यूज़


