पाक आतंकी शहजाद भट्टी का गुर्गा राजस्थान से गिरफ्तार, मूल रूप से बिहार का निवासी - rajasthan spy arrest pak terrorist associate caught in hanumangarh
पाक आतंकी शहजाद भट्टी का गुर्गा राजस्थान से गिरफ्तार, मूल रूप से बिहार का निवासी राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी को पुलिस थानों की जानकारी भेजने का आ…

सौजन्य से:- Jagran
पाक आतंकी शहजाद भट्टी का गुर्गा राजस्थान से गिरफ्तार, मूल रूप से बिहार का निवासी
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी को पुलिस थानों की जानकारी भेजने का आरोप है। ...और पढ़ें
HighLights
- हनुमानगढ़ में संदिग्ध जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी से जुड़ाव।
- पुलिस थानों की लोकेशन, फोटो आतंकी को भेजी।
- आरोपी बिहार का निवासी, 30 साल से हनुमानगढ़ में।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पुलिस थानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी को भेजने के आरोप में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि शहजाद भट्टी का यह गुर्गा अपने आका से वाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से बात करता था।
जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र मीणा ने बताया कि पुलिस को 24 जून को युवक की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। जांच के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक मूल रूप से बिहार में दरभंगा जिले का निवासी है, लेकिन उसका परिवार पिछले 30 साल से हनुमानगढ़ में ही रह रहा था।
आरोपित इंटरनेट मीडिया पर आतंकी शहजाद भट्टी को फालो करता था। उसने आतंकी शहजाद द्वारा हथियारों के साथ इंटरनेट मीडिया पर शेयर की गई फोटो को भी साझा किया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपित हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों में जिन लोगों से संपर्क हैं, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल

राजस्थान: जयपुर के चंदवाजी इलाके में दीवार गिरने से तीन की मौत

राजस्थान के आमेर में निर्माणाधीन होटल की दीवार गिरने से तीन की मौत - इंडिया टीवी न्यूज़


