3 लड़कियों की फोटो देख यूपी आ गया राजस्थान का लड़का, जयमाल होते ही कांड; दुल्हन समेत 8 गिरफ्तार
3 लड़कियों की फोटो देख यूपी आ गया राजस्थान का लड़का, जयमाल होते ही कांड; दुल्हन समेत 8 गिरफ्तार राजस्थान का एक लड़का शादी के इरादे से गोरखपुर आ गया। यहां उसके साथ बड़ा धोखा हो गया। जयमाल होते ही वहां कांड हो गया। नकली पु…

सौजन्य से:- Live Hindustan
3 लड़कियों की फोटो देख यूपी आ गया राजस्थान का लड़का, जयमाल होते ही कांड; दुल्हन समेत 8 गिरफ्तार
राजस्थान का एक लड़का शादी के इरादे से गोरखपुर आ गया। यहां उसके साथ बड़ा धोखा हो गया। जयमाल होते ही वहां कांड हो गया। नकली पुलिस पहुंच गई। नकली पुलिस ने दुल्हे और उसके परिवार से वसूली की। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की तीन लड़कियों का फोटो देखकर राजस्थान का एक लड़का शादी के इरादे से परिवार समेत गोरखपुर आ गया। यहां जयमाल होते ही कांड हो गया। वहां नकली पुलिस पहुंच गई। बाद में जब सारा मामला खुला और असली पुलिस तक पहुंचा तो लुटेरी दुल्हन और उसके पूरे गैंग का खुलासा हो गया। पुलिस ने राजस्थान के युवक को बुलाकर शादी के नाम पर ठगी करने वाले इस गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गिरोह में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह को पुलिस ने गिरोह का सरगना बनाया है। सभी मिलकर युवकों को शादी का झांसा देकर बुलाते थे और फिर पुलिस बनकर अचानक वहां पहुंच जाते थे। इस तरह लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया जाता था।
इस मामले में 11 अप्रैल को राजस्थान के कोटा के मुकेश मीणा ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह अपने भाई ब्रह्ममोहन मीणा की शादी खोज रहे थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात हरियाणा के रहने वाले राजू शर्मा से हो गई। उसने गोरखपुर की तीन लड़कियों के फोटो भेजे। उनमें से एक फोटो पसंद आ गई। इस बारे में राजू शर्मा को बताकर शादी तय कराने को कहा गया। राजू 12 मार्च को राजस्थान के परिवार को लेकर गोरखपुर आ गया। यहां हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के घर पर कथित मौसी शैला देवी शादी के लिए एक लड़की को लेकर आई और जयमाल करा दिया गया।
जयमाल होते ही हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह खुद दरोगा के रूप में और अपने तीन लोगों को सिपाही और होमगार्ड के रूप में लेकर शादी वाली जगह पर पहुंच गया। उसने पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दी। परिवार घबड़ा गया तो उसने रुपयों की मांग की। लड़के के परिवार से वसूली करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने कोटा में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जहां से केस गोरखपुर के चिलुआताल थाने में ट्रांसफर किया गया था।
इन पर लगा गैंगस्टर
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के उसका निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह, फरीदाबाद निवासी राजू शर्मा, वर्तमान में महेसरा, कुड़वा गांव निवासी धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, बड़ा सोनबरसा निवासी रवि चौधरी, मोहरीपुर निवासी मुन्ना जायसवाल, कुड़वा की नवमी शर्मा, विलंतपुर खत्ता निवासी शैला देवी और नीलम पर केस दर्ज किया गया है।
कई लुटेरी दुल्हन गैंग सक्रिय
पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लुटेरी दुल्हनों के कई गैंग सक्रिय हैं। ये गैंग भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगते हैं और उन्हें अपने जाल में फंसाकर भारी वसूली करते हैं। पुलिस का कहना है कि शादी-ब्याह तय करते समय भी काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी कदम उठाने से पहले दोनों पक्षों को एक-दूसरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल

राजस्थान: जयपुर के चंदवाजी इलाके में दीवार गिरने से तीन की मौत

राजस्थान के आमेर में निर्माणाधीन होटल की दीवार गिरने से तीन की मौत - इंडिया टीवी न्यूज़


