राजस्थान में जाते-जाते मानसून मेहरबान, जयपुर-डूंगरपुर में जमकर बरसे बादल, कई जिलों में अलर्ट
राजस्थान में जाते-जाते मानसून मेहरबान, जयपुर-डूंगरपुर में जमकर बरसे बादल, कई जिलों में अलर्ट अजमेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 11 भेड़-बकरियों की मौत हो गई. Published : September 18, 2026 at 2:20 PM IST जयपुर: मानसून…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान में जाते-जाते मानसून मेहरबान, जयपुर-डूंगरपुर में जमकर बरसे बादल, कई जिलों में अलर्ट
अजमेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 11 भेड़-बकरियों की मौत हो गई.
Published : September 18, 2026 at 2:20 PM IST
जयपुर: मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है. गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई. शाम 6 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश अजमेर के सावर में 94 मिमी दर्ज हुई. इसके बाद सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में 78 मिमी और अजमेर के केकड़ी में 70 मिमी बारिश हुई. राजधानी जयपुर में भी 55 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
डूंगरपुर में रातभर जमकर बरसे बादल, साढ़े 3 इंच बारिश: मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर, सलूंबर, उदयपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश हुई है. वहीं अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सिरोही और टोंक जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है.
राजस्थान मौसम अपडेट 18 सितम्बर 2026 पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के डूंगरपुर, सलूम्बर, उदयपुर जिलों में भारी से अतिभारी बारिश व अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, सवाईमाधोपुर, सिरोही, टोंक जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गयी। सर्वाधिक वर्षा: आसपुर (डूंगरपुर): 200.0 mm https://t.co/NmIWJvKfFp
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 18, 2026
डूंगरपुर जिले में सोमकमला आंबा और आसपुर क्षेत्र में करीब 8-8 इंच बारिश हुई है. गणेशपुर में 5 इंच, डूंगरपुर शहर में साढ़े 4 इंच और देवल, वैजा व कनबा में करीब साढ़े 3 इंच बारिश दर्ज की गई है. तेज बारिश के बाद जिले के जलाशयों में पानी की आवक तेज हो गई है. लगातार बारिश से निचले इलाकों और जलाशयों के आसपास जलस्तर बढ़ गया है.
मसूदा में आकाशीय बिजली से 11 भेड़-बकरियों की मौत: अजमेर जिले के मसूदा क्षेत्र के सतावडिया गांव में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 11 भेड़-बकरियों की मौत हो गई. सूचना पर पटवारी रामदेव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
https://t.co/6cOJABNfrl
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 18, 2026
भीलवाड़ा में रिमझिम से तेज बारिश तक का दौर: भीलवाड़ा जिले में देर शाम से बारिश का दौर जारी रहा. कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसान चिंतित हैं.
पढ़ें: राज्य में घटेंगी बारिश की गतिविधियां , अब तक सामान्य से 18.71 फीसदी कम बारिश
जयपुर में दो घंटे मूसलाधार बारिश, तापमान 7 डिग्री गिरा: जयपुर में गुरुवार शाम करीब 4 बजे तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक चली. शहर में जेएलएन मार्ग पर सबसे ज्यादा 55 मिमी, सांगानेर एयरपोर्ट पर 41 मिमी और कलेक्ट्रेट पर 22 मिमी बारिश दर्ज हुई. बारिश से कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित रहा. तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री से गिरकर रात 8 बजे तक 26 डिग्री पर पहुंच गया.
उदयपुर में क्यों कम हुई बारिश: लेकसिटी उदयपुर में इस बार मानसून का वितरण सामान्य नहीं रहा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अफ्रीका में बढ़ी गर्मी से मानसूनी हवाओं की दिशा बदली. जुलाई में उदयपुर में सामान्य 225-245 मिमी के मुकाबले सिर्फ 80 मिमी और अगस्त में 208 मिमी बारिश हुई.
https://t.co/AW6SCndIfZ
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 17, 2026
पढ़ें: राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बूंदाबांदी से भीगी गोविंद की नगरी जयपुर
राजस्थान में मानसून सामान्य से 20 फीसदी कम: 1 जून से 17 सितंबर तक राजस्थान में मानसून सामान्य से 20.08 फीसदी कम रहा. सबसे ज्यादा कमी पाली में 59.05 फीसदी, जैसलमेर में 53.56 फीसदी और जालौर में 49.94 फीसदी दर्ज हुई. वहीं, डीग में सामान्य से 31.23 फीसदी, धौलपुर में 25.95 फीसदी और भरतपुर में 15.91 फीसदी ज्यादा बारिश हुई.
18 सितंबर को भी बारिश के आसार: मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.
पढ़ें: राजस्थान में लगातार बारिश के बाद भी सामान्य से 12% कम बरसा पानी, IMD ने जारी किया 37 जिलों में अलर्ट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


