जोधपुर से अब सीधे कटरा तक चलेगी ट्रेन, वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत
जोधपुर से अब सीधे कटरा तक चलेगी ट्रेन, वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत यात्रियों को जम्मूतवी में उतरकर आगे की यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी. Published : August 17, 2026 at 8:06 PM IST जोधपुरः वैष्णोदेवी जाने…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर से अब सीधे कटरा तक चलेगी ट्रेन, वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत
यात्रियों को जम्मूतवी में उतरकर आगे की यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी.
Published : August 17, 2026 at 8:06 PM IST
जोधपुरः वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब जोधपुर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक ट्रेन से सीधे पहुंचा जा सकेगा. रेलवे द्वारा साबरमती बीजी-जम्मूतवी-साबरमती बीजी एक्सप्रेस का श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तार किया गया है. ऐसे में जोधपुर से इस ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को जम्मूतवी में उतरकर आगे की यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19223 साबरमती बीजी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से साबरमती बीजी से रवाना होकर जम्मूतवी के बजाय कटरा तक जाएगी. वापसी में ट्रेन संख्या 19224 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती बीजी एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा से ही रवाना होगी.
तीन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेनः कटरा तक विस्तार के साथ यात्रियों को तीन अतिरिक्त ठहराव की सुविधा भी मिलेगी. ट्रेन साम्बा,बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों पर भी रुकेगी. इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी जम्मू-कश्मीर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र से बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.
श्रद्धालुओं के लिए आसान होगा सफरः ट्रेन के कटरा तक पहुंचने से जोधपुर और मार्ग के शहरों से माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी. खासकर बुजुर्ग यात्रियों और परिवार के साथ यात्रा करने वालों को ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी. कटरा रेलवे स्टेशन से वैष्णोदेवी भवन की यात्रा के लिए आगे की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध रहती हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: रेल दोहरीकरण का असर! जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर तक रद्द, दो दिन काचेगुड़ा ट्रेन भी नहीं चलेगी

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News

Vande Bharat:उदयपुर से कुछ घंटों में पहुंचेंगी सूरत, नई वंदे भारत का आज से आगाज, जानिए किन स्टेशनों पर रुकेगी


