होम›पर्यटन›जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News
पर्यटन

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Airport Flight Update | Air India Express Cancelled & SpiceJet Delay जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट:एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसे…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 अक्टूबर 2026 को 11:04 am बजे
जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट:  एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Airport Flight Update | Air India Express Cancelled & SpiceJet Delay

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट:एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान

- कॉपी लिंक

जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट 5 घंटे देरी से संचालित होने की संभावना है। फ्लाइट संख्या SG-5157 गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट से आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर रवाना होने की संभावना है। सामान्य दिनों में यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर दुबई के लिए रवाना होती है।

इससे पहले बुधवार को भी यह फ्लाइट निर्धारित समय से करीब 10 घंटे की देरी से संचालित हुई थी। लगातार दूसरे दिन फ्लाइट में देरी के कारण दुबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आगे की यात्रा की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई फ्लाइट कैंसिल

वहीं, जयपुर से मुंबई के बीच संचालित होने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट भी गुरुवार को कैंसिल रही। फ्लाइट संख्या IX - 1280 और फ्लाइट IX - 1247 का संचालन संबंधी कारणों के चलते दोनों तरफ से कैंसिल किया गया है।

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, मुंबई से फ्लाइट सुबह 8:05 बजे जयपुर पहुंचती है और जयपुर से सुबह 8:35 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है। फ्लाइट कैंसिल होने से जयपुर से मुंबई जाने वाले और मुंबई से जयपुर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट में लगातार दूसरे दिन देरी और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई फ्लाइट कैंसिल होने से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें