Vande Bharat:उदयपुर से कुछ घंटों में पहुंचेंगी सूरत, नई वंदे भारत का आज से आगाज, जानिए किन स्टेशनों पर रुकेगी
2 अक्टूबर को उद्घाटन , 3 से नियमित संचालन इस नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत शुक्रवार, 2 अक्टूबर को 'उद्घाटन स्पेशल' के रूप में होगी। गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन सुबह 10:00 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 17…

सौजन्य से:- Navbharat Times
2 अक्टूबर को उद्घाटन , 3 से नियमित संचालन
इस नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत शुक्रवार, 2 अक्टूबर को 'उद्घाटन स्पेशल' के रूप में होगी। गाड़ी संख्या 09103 सूरत-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन सुबह 10:00 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 17:40 (5:40) बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 8 डिब्बों का रैक होगा।इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
गाड़ी संख्या 26904 (उदयपुर सिटी-सूरत): 3 अक्टूबर से (मंगलवार छोड़कर) दोपहर 15:35 बजे उदयपुर से रवाना होकर रात 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 26903 (सूरत-उदयपुर सिटी): 4 अक्टूबर से (मंगलवार छोड़कर) सुबह 06:10 बजे सूरत से चलकर दोपहर 13:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 9 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जो इस प्रकार हैं।
- भरूच
- असारवा
- हिम्मतनगर
- शामलाजी रोड
- वडोदरा
- आनंद
- मणिनगर
- जावर
- डूंगरपुर
उदयपुर-असारवा वंदे भारत सेवा बंद
नई ट्रेन के संचालन के साथ ही रेलवे ने पुराने रूट में बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2 अक्टूबर से पूरी तरह बंद किया जा रहा है। अब यात्रियों को अहमदाबाद (असारवा) के बजाय सीधे सूरत तक की तेज और आधुनिक कनेक्टिविटी मिलेगी।बुकिंग शुरू होते ही 11-12 नवंबर की ट्रेन पैक
उदयपुर-सूरत वंदे भारत के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग विंडो खुलते ही महज 8 घंटे के भीतर दिवाली की छुट्टियों (11 और 12 नवंबर) के लिए सूरत से उदयपुर आने वाली ट्रेन फुल हो गई।गुरुवार शाम तक 11 नवंबर के लिए एसी चेयर कार (CC) में 41 और एक्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) में 26 की वेटिंग लिस्ट दर्ज की जा चुकी है। दरअसल, दीपावली से लाभ पंचमी के दौरान बड़ी संख्या में गुजराती पर्यटक उदयपुर और नाथद्वारा घूमने पहुंचते हैं। हालांकि, 13 नवंबर और अन्य सामान्य दिनों के लिए फिलहाल टिकट आसानी से उपलब्ध हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: रेल दोहरीकरण का असर! जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर तक रद्द, दो दिन काचेगुड़ा ट्रेन भी नहीं चलेगी

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News

उदयपुर से सूरत अब वंदे भारत से सफर, 3 अक्टूबर से दौड़ेगी नई ट्रेन


