होम›शिक्षा-करियर›सूरत-उदयपुर रूट पर उड़ेगी वंदे भारत, जानिए किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
शिक्षा-करियर

सूरत-उदयपुर रूट पर उड़ेगी वंदे भारत, जानिए किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

सूरत-उदयपुर रूट पर उड़ेगी वंदे भारत, जानिए किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव भारतीय रेलवे सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करेगा. पश्चिमी रेलवे जोन की यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, हिम्मतनगर, डूंगरपुर समेत कई शहरो…

ABP News के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 11:04 am बजे
सूरत-उदयपुर रूट पर उड़ेगी वंदे भारत, जानिए किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

सौजन्य से:- ABP News

सूरत-उदयपुर रूट पर उड़ेगी वंदे भारत, जानिए किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

भारतीय रेलवे सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करेगा. पश्चिमी रेलवे जोन की यह ट्रेन सूरत, वडोदरा, हिम्मतनगर, डूंगरपुर समेत कई शहरों को तेज रेल कनेक्टिविटी देगी.

अगर आप भी गुजरात और राजस्थान के बीच ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे सूरत और उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रहा है. इस ट्रेन के शुरू होने का खास मकसद दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को तेज और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी देना है. हालांकि, यह ट्रेन पश्चिमी रेलवे जोन के तहत संचालित की जाएगी.

दरअसल, रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है. यह वंदे भारत ट्रेन करीब 690 किलोमीटर की दूरी लगभग साढ़े 7 घंटे 30 मिनट में पूरी करेगी. वहीं, ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है. आइए जानते हैं इस ट्रेन का रूट, स्टॉपेज, समय और किराया क्या रहेगा.

किन स्टेशनों पर रुकेगी सूरत-उदयपुर वंदे भारत?

सूरत और उदयपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के रास्ते में कई स्टॉपेज बताए गए हैं. ऐसे में दोनों दिशाओं में ट्रेन इन स्टेशनों पर ठहरेगी.

- भरूच

- असारवा

- हिम्मतनगर

- शामलाजी रोड

- वडोदरा

- आनंद

- मणिनगर

- जावर

- डूंगरपुर

यह ट्रेन असारवा जंक्शन से होकर उदयपुर की ओर जाएगी.

कब और कितने बजे चलेगी ट्रेन?

सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी. यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. वहीं ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा भी मौजूद होगी.

- सूरत-उदयपुर (26903): ट्रेन सुबह 6:10 बजे सूरत से रवाना होगी और दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी.

- उदयपुर-सूरत (26904): वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:35 बजे उदयपुर से चलेगी और रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी.

- उदयपुर से सूरत वाली सेवा 3 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी.

- सूरत से उदयपुर वाली सेवा 4 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी.

सूरत से उदयपुर का कितना होगा किराया?

इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को क्लास के हिसाब से किराया देना होगा. हालांकि, इस ट्रेन में दो तरह के कोच उपलब्ध होंगे. सूरत से उदयपुर के बीच एसी चेयर कार (CC) का किराया 1,515 रुपये , जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) का किराया 2,720 रुपये बताया गया है.

टिकट की बुकिंग कैसे होगी?

आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट बुक कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग के लिए IRCTC, RailOne या अधिकृत रेलवे बुकिंग पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए आप रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर से भी टिकट बुक कर सकते हैं.

Delhi Rent: ईस्ट दिल्ली से वेस्ट दिल्ली तक, कितना है शहर में किराया

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें