होम›शिक्षा-करियर›'अफसरों से संभावित पंचायतीराज उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही सरकार': जूली और डोटासरा बोले- मुकदमे करवाओगे या नोटिस दिलवाओगे; बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमें ये करने की जरूरत नहीं - Jaipur News
शिक्षा-करियर

'अफसरों से संभावित पंचायतीराज उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही सरकार': जूली और डोटासरा बोले- मुकदमे करवाओगे या नोटिस दिलवाओगे; बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमें ये करने की जरूरत नहीं - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Panchayati Raj Election Controversy | Tikaram July Vs BJP 'अफसरों से संभावित पंचायतीराज उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही सरकार':जूली और डोटासरा बोले- मुकदमे करवाओगे या…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 06:04 am बजे
'अफसरों से संभावित पंचायतीराज उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही सरकार':  जूली और डोटासरा बोले- मुकदमे करवाओगे या नोटिस दिलवाओगे; बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमें ये करने की जरूरत नहीं - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Panchayati Raj Election Controversy | Tikaram July Vs BJP

'अफसरों से संभावित पंचायतीराज उम्मीदवारों की लिस्ट मंगवा रही सरकार':जूली और डोटासरा बोले- मुकदमे करवाओगे या नोटिस दिलवाओगे; बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमें ये करने की जरूरत नहीं

- कॉपी लिंक

पंचायतीराज चुनावों की घोषणा से पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी विवाद हो गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दावा है कि सरकार जिलों के सरकारी अफसरों से संभावित पंचायतीराज उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करवा रह

जूली ने इसके दस्तावेजी सबूत भी होने का दावा किया है। वहीं बीजेपी ने इन दावों को गलत बताया है।

जूली बोले- बीजेपी को पंचायती राज चुनाव में हार का डर सताया

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि निकाय चुनाव के जनादेश से घबराई सरकार अब पंचायती राज चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों की सूची सरकारी मशीनरी से निकलवाने में लगी है।

चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए और हार का डर सताने लगा है ? मुख्यमंत्री जी, यह कौन नए-नए ज्ञान आपको दे रहा है और आप लेटर निकलवाकर डिटेल्स ले रहे हो कि कौन जिला प्रमुख, कौन प्रधान, कौन जिला परिषद सदस्य, कौन पंचायत समिति सदस्य हो सकता है, कौन सम्भावित उम्मीदवार हो सकते हैं। जूली ने कहा-

'डिटेल्स आपको किसलिए चाहिए ? क्या यह सरकारी काम है? आप क्यों सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने में लगे हुए हो? और आप फिर उनका क्या करोगे? उन पर मुकदमे करवाओगे, उनको नोटिस दिलवाओगे, उनकी रिकवरी निकलवाओगे, उन पर छापे डलवाओगे, या उनको उठा के ले जाओगे कि फॉर्म ही नहीं भर सकें? यह डिटेल्स आपको क्यों चाहिए? कौन वह अधिकारी हैं जो आपके सीएमओ में बैठकर आपके इस प्रकार के आदेशों की पालना कराने में लगे हुए हैं?

राजस्थान की जनता सब जान चुकी है कि आप नगर निकाय चुनावों में बुरी तरह हारे हो। हारे हुए चुनाव को जीत बताने के लिए पूरे प्रयास आपने किए। लोकतंत्र का हनन आपने किया। पूरी गुंडागर्दी आपके डिपार्टमेंटों के द्वारा की गई लेकिन इससे क्या होगा? राजस्थान की जनता झुकने वाली नहीं है।'

राज्य निर्वाचन आयोग करें जांच

जूली ने कहा- अभी पंचायती राज के चुनाव आएंगे, इसमें आपको आपकी हकीकत भी नजर आ जाएगी। नगर निकाय चुनाव में भी आ गई है और बची हुई अब आ जाएगी। यह जो तानाशाही आप कर रहे हैं, यह करना छोड़ दीजिए। जो सरकारी मशीनरी है, उसका दुरुपयोग करना बंद कर दीजिए और मैं चुनाव आयोग से भी निवेदन करूंगा कि इसमें पूरी जांच कराएं कि डिटेल्स क्यों मांगी जा रही हैं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- दावा गलत, हमें यह सब करने की जरूरत नहीं

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के दावे को बीजेपी ने गलत बताया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हमें यह सब करने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार चयन के लिए हम सर्वे करवा रहे हैं। हमारा अपना नेटवर्क है।

--- ये खबर भी पढ़िए-

राठौड़ बोले-पंचायत और निकाय चुनाव में दलबदल कानून लागू हो:राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल, सत्ता का दुरुपयोग करते तो कांग्रेस एक बोर्ड नहीं बना पाती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार का दावा किया है। (पढ़िए पूरी खबर)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें