होमकृषिईवीएम खराबी के कारण जयपुर के चार वार्डों में दोबारा मतदान जारी
कृषि

ईवीएम खराबी के कारण जयपुर के चार वार्डों में दोबारा मतदान जारी

जयपुर नगर निगम में 11 सितंबर को हुए मूल मतदान के बाद 14 सितंबर को गिनती में ईवीएम की तकनीकी गड़बड़ी पाई गई, इसलिए वार्ड 9, 18, 25 और 34 (कुल पाँच बूथ) में री‑पोलिंग का आदेश दिया गया। आज सुबह 10 बजे तक इन बूथों में मतदाताओं की भागीदारी 12.75% से 26% तक दर्ज की गई।

Amar Ujala के अनुसार16 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
ईवीएम खराबी के कारण जयपुर के चार वार्डों में दोबारा मतदान जारी

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर के चार वार्डों में री-पोलिंग जारी; ईवीएम खराबी के कारण दोबारा मतदान

जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में ईवीएम खराबी के कारण पुनर्मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक पांच बूथों पर मतदान 12.75 से 26 प्रतिशत रहा।

विस्तार

जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में बुधवार को पुनर्मतदान हो रहा है। नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था और 14 सितंबर को मतगणना के दौरान कुछ ईवीएम में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद संबंधित बूथों पर पुनर्मतदान का फैसला लिया गया। पुनर्मतदान वार्ड 9, 18, 25 और 34 में हो रहा है। वार्ड 34 में दो बूथ शामिल हैं, इसलिए कुल पांच बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।

सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत:

-

वार्ड 9, बूथ 111 – 26%

-

वार्ड 18, बूथ 225 – 25%

-

वार्ड 25, बूथ 343 – 24.93%

-

वार्ड 34, बूथ 477 – 12.75%

-

वार्ड 34, बूथ 484 – 17.73%

सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान वार्ड 9 के बूथ 111 पर 26 प्रतिशत रहा। वहीं सबसे कम वोटिंग वार्ड 34 के बूथ 477 पर 12.75 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह भी पऐं- राजस्थान मौसम: मानसून की विदाई कब से? 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें जयपुर समेत पूरे प्रदेश का मौसम

पुनर्मतदान के बाद इन चार वार्डों की चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी और संबंधित सीटों के अंतिम परिणाम स्पष्ट होंगे। जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं, ऐसे में इन सीटों के नतीजे नगर निगम की अंतिम तस्वीर में भी शामिल होंगे। री-पोलिंग पूरी होने के बाद 17 सितंबर को मतगणना होगी। जयपुर नगर निगम के इन चार वार्डों के चुनाव परिणाम भी गुरुवार को जारी किए जाएंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें