Jodhpur News: जोधपुर में पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल की छत से लगा दी छलांग, हुई दर्दनाक मौत
जोधपुर के उदयमंदिर क्षेत्र में नागौरी गेट थाना पुलिस की दबिश से घबराकर सद्दाम नामक संदिग्ध युवक ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते समय वह हाई-टेंशन बिजली के तारों में उलझ गया। गंभीर रूप से झुलसने और घायल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जोधपुर के उदयमंदिर क्षेत्र में नागौरी गेट थाना पुलिस की दबिश से घबराकर सद्दाम नामक संदिग्ध युवक ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते समय वह हाई-टेंशन बिजली के तारों में उलझ गया। गंभीर रूप से झुलसने और घायल होने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जोधपुर: राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक हादसा सामने आया है। शहर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र के उदयमंदिर आसन इलाके में पुलिस दबिश के दौरान हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को देखकर घबराए एक युवक ने गिरफ्तारी के डर से मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि, नीचे गिरते समय युवक सीधे हाई-टेंशन बिजली के तारों में जा उलझा, जिससे उसे भीषण करंट लग गया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जोधपुर का क्या है पूरा मामला, जानें
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की है। नागौरी गेट थाना पुलिस की एक विशेष टीम किसी मामले में वांछित चल रहे सद्दाम नामक युवक को पकड़ने के लिए उदयमंदिर आसन क्षेत्र स्थित उसके ठिकाने पर पहुंची थी। पुलिस टीम जैसे ही मकान के पास पहुंची और दबिश देने की कोशिश की, सद्दाम को इसकी भनक लग गई। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से घबराकर युवक ने भागने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख उसने बिना सोचे-समझे मकान की तीसरी मंजिल की छत से नीचे छलांग लगा दी।
बिजली के तारों में उलझा, मौके पर मची अफरा-तफरी
छत से कूदते समय सद्दाम का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों के तारों में जा अटका। तारों से उलझते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह तड़पता हुआ नीचे आ गिरा। बिजली के जोरदार झटके और युवक के गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में भारी अफरा-तफरी फैल गई। घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए झुलसे हुए युवक को संभाला। पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकटतम महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, क्षेत्र में पुलिस बल तैनात
अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की टीम ने सद्दाम को बचाने का भरपूर प्रयास किया। करंट लगने और ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर आंतरिक और बाहरी चोटें आई थीं। आखिरकार, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर और अस्पताल पहुंचे। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

डोटासरा बोले-RCA चुनाव में अरुण चतुर्वेदी ने वोटर्स को डराया: फैसला पर्ची से होना था, तो चुनाव प्रक्रिया का दिखावा क्यों?; भाजपा के नेता पुत्रों ने भी उठाए सवाल - Jaipur News

कौन हैं राजस्थान के BJP विधायक राजेंद्र भांबू, जिनका WhatsApp हुआ हैक! खेल करने के लिए अपनाई ये टेक्निक

जयपुर बगरू हाईवे हादसा, खड़े डंपर में ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत, केबिन में फंसा शव पुलिस ने निकाला


