कौन हैं राजस्थान के BJP विधायक राजेंद्र भांबू, जिनका WhatsApp हुआ हैक! खेल करने के लिए अपनाई ये टेक्निक
झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का सनसनीखेज मामले का खुलसा हुआ है। यहां हैकर ने खुद को विधायक बताकर 45 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा। पूरे मामले में पुलिस शिकायत दर्…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का सनसनीखेज मामले का खुलसा हुआ है। यहां हैकर ने खुद को विधायक बताकर 45 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा। पूरे मामले में पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।
झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के व्हाट्सएप अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने और उनके परिचितों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। विधायक के नंबर से अचानक कई लोगों के मोबाइल पर मदद मांगने वाले मैसेज पहुंचे। हैकर ने खुद को विधायक बताकर 45 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा और रकम दो घंटे में वापस लौटाने का भरोसा भी दिया।
विधायक से हुआ संपर्क तो खुला मामला
दरअसल उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, मामला मंगलवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। विधायक के परिचितों को जब उनके नंबर से लगातार रुपए मांगने वाले मैसेज मिलने लगे तो कुछ लोगों ने सीधे विधायक से संपर्क किया। बातचीत के बाद पता चला कि विधायक ने खुद कोई रकम नहीं मांगी थी। इसके बाद व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की बात सामने आई।
पहले ‘छोटी सी हेल्प चाहिए’, फिर सीधे 45 हजार की डिमांड
हैकर ने विधायक की पहचान का इस्तेमाल करते हुए परिचितों से बातचीत शुरू की। एक चैट में पहले मैसेज आया- ‘हाय! एक छोटी सी हेल्प चाहिए थी।’ सामने वाले ने भी विधायक समझकर जवाब दिया- ‘यस सर, आदेश करें।’ इसके बाद हैकर ने यूपीआई काम नहीं करने का बहाना बनाया और तत्काल 45 हजार रुपए की जरूरत बताते हुए रकम दो घंटे में वापस लौटाने की बात कही। इसके बाद एक मोबाइल नंबर भेजकर उस पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।
दूसरी चैट में भी दोहराया वही तरीका
एक अन्य व्यक्ति के साथ हुई चैट में भी लगभग यही तरीका अपनाया गया। पहले यूपीआई काम नहीं करने की बात कही गई और फिर 45 हजार रुपए की जरूरत बताई गई। जब सामने वाले ने जी पे या फोन पे नंबर मांगा तो जवाब में वही मोबाइल नंबर भेज दिया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिन लोगों से बातचीत सामने आई, उन्होंने बताए गए नंबर पर रुपए ट्रांसफर नहीं किए।
विधायक ने किया अलर्ट, बोले- पैसे बिल्कुल न भेजें
मामला सामने आने के बाद विधायक राजेंद्र भांबू की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि उनके नंबर से यदि कोई व्यक्ति पैसे मांगता है तो उस पर भरोसा नहीं करें और किसी भी हालत में रकम ट्रांसफर न करें। विधायक ने लोगों से यह भी अपील की कि संदिग्ध मैसेज, लिंक या कॉल का जवाब देने से बचें। किसी को भी ओटीपी, यूपीआई पिन , बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें।
अब जुटाई जा रही है जानकारी
विधायक के अनुसार, उनके नंबर से कितने लोगों को इस तरह के मैसेज भेजे गए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। अब पुलिस और साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि विधायक के व्हाट्सएप अकाउंट तक कथित तौर पर कैसे पहुंच बनाई गई और इस नंबर के जरिए कितने लोगों से संपर्क किया गया।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

डोटासरा बोले-RCA चुनाव में अरुण चतुर्वेदी ने वोटर्स को डराया: फैसला पर्ची से होना था, तो चुनाव प्रक्रिया का दिखावा क्यों?; भाजपा के नेता पुत्रों ने भी उठाए सवाल - Jaipur News

Jodhpur News: जोधपुर में पुलिस को देखते ही तीसरी मंजिल की छत से लगा दी छलांग, हुई दर्दनाक मौत

जयपुर बगरू हाईवे हादसा, खड़े डंपर में ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत, केबिन में फंसा शव पुलिस ने निकाला


