होमक्राइमराजस्थान पुलिस का 'संडे ऑन साइकिल' अभियान: फिटनेस और स्वास्थ्य का संदेश
क्राइम

राजस्थान पुलिस का 'संडे ऑन साइकिल' अभियान: फिटनेस और स्वास्थ्य का संदेश

राजस्थान पुलिस ने फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए 'संडे ऑन साइकिल' अभियान का आयोजन किया। कुंवारिया थाना अधिकारी सीआई रामचन्द्र कुमावत ने पुलिसकर्मियों के साथ साइकिल रैली निकाली, जिसमें आमजन को फिट और स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जून 2026 को 09:09 am बजे
राजस्थान पुलिस का 'संडे ऑन साइकिल' अभियान: फिटनेस और स्वास्थ्य का संदेश

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Rajsamand

- Jhor

- Kunwaria Police Fitness & Health Message | Rajasthan Police Sunday On Cycle Campaign

राजस्थान पुलिस का 'संडे ऑन साइकिल' अभियान:कुंवारिया पुलिस ने फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस के "संडे ऑन साइकिल" अभियान के तहत रविवार को कुंवारिया थाना अधिकारी सीआई रामचन्द्र कुमावत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कस्बे में साइकिल रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य आमजन को फिट और स्वस्थ रहने का संदेश देना था। सीआई कुमावत ने लोगो

सीआई कुमावत ने साइकिल चलाने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति शारीरिक तथा मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन मात्र आधा घंटा साइकिल चलाकर व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है और तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

उन्होंने आमजन से रविवार की सुस्ती छोड़कर स्वास्थ्य को अपनाने और राजस्थान पुलिस के इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ने की अपील की। सीआई कुमावत ने कहा कि फिटनेस केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं है, बल्कि एक जागरूक, सशक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला भी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी "बेहतर स्वास्थ्य, मजबूत इम्युनिटी और खुशहाल मन" का संदेश दिया। उन्होंने आमजन को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एएसआई रामचन्द्र चौधरी, एएसआई जशवंत सिंह, एएसआई रामसिंह, सूचना अधिकारी पिंकेश कुमार मीणा, हेमन्त कुमार, गिरिराज काबरा सहित पुलिस विभाग के कई कार्मिक मौजूद थे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें