होमक्राइमजमीन और प्रॉपर्टी के सौदों में बड़ी गड़बड़ी: आयकर विभाग ने 170 से अधिक संदिग्ध रजिस्ट्रियां जब्त की
क्राइम

जमीन और प्रॉपर्टी के सौदों में बड़ी गड़बड़ी: आयकर विभाग ने 170 से अधिक संदिग्ध रजिस्ट्रियां जब्त की

आयकर विभाग ने जमीन और प्रॉपर्टी के सौदों में बड़ी गड़बड़ी के आरोपों के बाद जैसलमेर और उदयपुर में संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने 170 से अधिक संदिग्ध रजिस्ट्रियां पकड़ में आई हैं।

Dainik Bhaskar के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:30 am बजे
जमीन और प्रॉपर्टी के सौदों में बड़ी गड़बड़ी: आयकर विभाग ने 170 से अधिक संदिग्ध रजिस्ट्रियां जब्त की

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaisalmer

- Income Tax Raid Jaisalmer: Property Registry Investigation Report Sent

दस्तावेज जब्त:जांच रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेजी

- कॉपी लिंक

आयकर विभाग ने इन सभी संदिग्ध रजिस्ट्रियों और नकद लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। विभाग की टीम ने इस पूरी गड़बड़ी की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जयपुर स्थित राज्य मुख्यालय भेज दी है। माना जा रहा है कि जयपुर से हरी झंडी मिलने के ब

आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से जिले के प्रॉपर्टी कारोबारियों और भू-माफियाओं में भारी हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जैसलमेर और उदयपुर आयकर विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से यह जांच अभियान चलाया। उप-पंजीयन कार्यालय में लगातार दो दिन तक चली इस पड़ताल में अधिकारियों ने एक-एक फाइल और दस्तावेज को बारीकी से चेक किया। जांच के दौरान 170 से अधिक ऐसी रजिस्ट्रियां पकड़ में आई हैं। इनमें लेनदेन पूरी तरह संदिग्ध पाया गया है।

जांच में सामने आया है कि इन सौदों में नियमों को ताक पर रखकर अधिकांश लेनदेन नकद में ही किया गया। महंगे सौदों में पैन कार्ड का न होना यह साबित करता है कि प्रॉपर्टी बाजार में पहचान छुपाकर टैक्स चोरी का बड़ा खेल चल रहा है। भास्कर न्यूज | जैसलमेर जैसलमेर में जमीन और प्रॉपर्टी के सौदों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। स्थानीय उप-पंजीयन कार्यालय में आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले रिकॉर्ड खंगाले हैं। इस कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। करोड़ों रुपए की जमीनों की खरीद-फरोख्त में सरकारी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि महंगे सौदों की फाइलों में खरीदार और विक्रेता के पैन कार्ड तक गायब मिले हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें