होम›खेल›जयपुर में किडनी हेल्थ सेमिनार का आयोजन: मरीजों को इलाज, डायलिसिस और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल के बारे में जानकारी दी - Jaipur News
खेल

जयपुर में किडनी हेल्थ सेमिनार का आयोजन: मरीजों को इलाज, डायलिसिस और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल के बारे में जानकारी दी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Kidney Warriors Foundation Health Seminar | Dialysis Transplant Care जयपुर में किडनी हेल्थ सेमिनार का आयोजन:मरीजों को इलाज, डायलिसिस और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल के…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
जयपुर में किडनी हेल्थ सेमिनार का आयोजन:  मरीजों को इलाज, डायलिसिस और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल के बारे में जानकारी दी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Kidney Warriors Foundation Health Seminar | Dialysis Transplant Care

जयपुर में किडनी हेल्थ सेमिनार का आयोजन:मरीजों को इलाज, डायलिसिस और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल के बारे में जानकारी दी

- कॉपी लिंक

किडनी वॉरियर्स फाउंडेशन मुम्बई ने जयपुर में हेल्थ सेमिनार का आयोजन किया। इसका रविवार को जेएलएन मार्ग स्थित होटल लॉर्डस इन में सम्पन्न हुआ। इसमें शहर के जाने माने किडनी रोग विशेषज्ञ एवं आहार विशेषज्ञ शामिल हुएं। जिन्होंने मरीजों को इलाज, डायलिसिस और ट

किडनी वॉरियर्स फाउंडेशन के राजस्थान कॉर्डिनेटर हितेश शर्मा ने बताया- जयपुर में किडनी वॉरियर्स फाउंडेशन का ये पहला सेमिनार है। किडनी वॉरियर्स फाउंडेशन संस्था भारत की पहली और सबसे बड़ी संस्था है। जो किडनी रोग से संबंधित जागरूकता एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

इस सेमिनार में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 100 से अधिक गुर्दा रोगी शामिल हुए। इसमें डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट हुए व्यक्ति, अंगदाता और रोगियों के परिवार शामिल हुए। इस दौरान गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक जैन, डॉ श्याम सुन्दर एवं आहार विशेषज्ञ पूजा ने सवालों के जवाब दिए। लोगों की समस्या सुनकर समाधान किया।

कार्यक्रम में हैदराबाद से आए संस्था की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य भगवान रेड्डी ने बताया कि संस्था किडनी बीमारी से बचाव एवं जागरूकता के अलावा अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में भी पूरे देश में कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य गुर्दा रोग से ग्रसित व्यक्तियों को मदद उपलब्ध करवाना है। संस्था ने समय समय पर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां तक दी है।

कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार शर्मा ने किया जो खुद एक ट्रांसप्लांट प्राप्त व्यक्ति हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी है। कार्यक्रम में राजस्थान के अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसप्लांट खिलाड़ी भवानी सिंह ने अंग प्रत्यारोपण के बाद खेलों में भाग लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं जिनमें अंग प्रत्यारोपण प्राप्त खिलाड़ी और अंगदाता भाग ले सके उनके बारे में जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के समापन पर मुंबई से किडनी वॉरियर्स फाउंडेशन की संस्थापक वसुंधरा राघवन ने वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए सभी लोगों का धन्यवाद दिया। राजस्थान में दोबारा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम करने का वादा किया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें