कौन हैं वंशिका शर्मा, जिनकी प्रतिभा जान नितिन नवीन और CM भजनलाल भी मंच पर रह गए अवाक!
जानिए वंशिका के बारे में सबकुछ वंशिका शर्मा राजस्थान के चिड़ावा की रहने वाली है।अपने गणितीय हुनर के चलते कई बार मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रह चुकी हैं। वंशिका के पिता मनोज शर्मा चिड़ावा के ही रहने वाले व्यापा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जानिए वंशिका के बारे में सबकुछ
वंशिका शर्मा राजस्थान के चिड़ावा की रहने वाली है।अपने गणितीय हुनर के चलते कई बार मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रह चुकी हैं। वंशिका के पिता मनोज शर्मा चिड़ावा के ही रहने वाले व्यापारी है। मां का नाम वंदना शर्मा है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार बेटी की प्रतिभा को देखते हुए इस हुनर में और निखार लाने के लिए वो कुछ समय के लिए कोचिंग नगरी कोटा भी शिफ्ट हुए थे। 11 जनवरी 2006 को जन्मी वंशिका वर्तमान में आईआईटी मद्रास से डेटा साइंस में स्नातक (B.Sc Data Science) कर रही हैं। वंशिका ने हिमाचल प्रदेश की सोलन यूनिवर्सिटी और जम्मू समेत कई राज्यों के स्कूलों-कॉलेजों में मैथ्स की कार्यशालाएं ली हैं। वे एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में छोटे बच्चों को गणित के आसान टिप्स देती हैं। वंशिका को ह्यूमन कैलकुलेटर और मैथ्स गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।वंशिका के अनुसार यह है उनके दस रिकॉर्ड
1- वंशिका ने 2018 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना पहला रिकॉर्ड 11 डिजिट की टेबल 39 सेकंड में लिखकर बनाया था।2- 2018 में ही गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 280 अंक की टेबल लिखकर अपना दूसरा रिकॉर्ड बनाया था।
3- 2018 में ही गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में वंशिका ने अपना तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड विश्व की सबसे बड़ी मल्टीप्लाई करके बनाया।
4- 2019 में वंशिका ने अपना तीसरा रिकॉर्ड इंडिया बुक रिकॉर्ड में 13 डिजिटल की टेबल 47 सेकंड में लिखकर बनाया है
5- 2019 में वंशिका ने अपना चौथा रिकॉर्ड भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में तीन-तीन अंकों की दो अलग-अलग टेबल दोनों हाथों से एक साथ 1 मिनट से कम समय में लिख कर बनाया है एक साथ लेकर बनाया है
6- वंशिका ने 2019 में ही वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दो अलग- अलग अंकों की टेबल दोनों हाथों से एक साथ 1 मिनट से कम समय में लिख कर बनाया।
7- वंशिका ने 2020 में अपना सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 10 अंकों की टेबल बिना देखे 30 सेकंड में बोलकर बनाया है।
8- वंशिका ने 2021 में अपना आठवां वर्ल्ड रिकॉर्ड ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड में दो अलग-अलग व्यक्तियों के अलग-अलग अंकों की प्लस माइनस की 50 सीरीज तक के कैलकुलेशन का 1 मिनट से कम समय में दोनों के उत्तर एक साथ देकर बनाया है।
9- वंशिका ने अपना नौवां विश्व रिकॉर्ड 2022 में 10 अंकों के पहाड़े को बिना देखे 47 सेकेंड में उल्टा एवं सीधा बोलकर ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड में बनाया है।
10- वंशिका ने अपना दसवां वर्ल्ड रिकॉर्ड अब लेफ्ट हैंड से मल्टीप्लाई और राइट हैंड से डिवाइड के 20 प्रश्न का हाल मात्र 58 सेकंड में एक साथ लिखकर ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना रिकॉर्ड बनाया है।
बता दें, ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड उन लोगों को सम्मानित करती है, जिन्होंने कुछ नया करने या बनाने में सफलता हासिल की है। कई लोगों को प्रेरित किया है। ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में कई लोग अपने नाम दर्ज करा सकते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

BJP का दांव सफल, सरोज कंवर बनीं जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर, कांग्रेस के सलमान को शिकस्त

Does she have two brains? Vanshika Sharma writes two multiplication tables simultaneously, earning 10 world records and two national records as Rajasthanâs âHuman Calculatorâ

राजस्थान मौसम: आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट


