जयपुर और श्रीगंगानगर में बारिश: चूरू जिले के सुजानगढ़ जनाना अस्पताल में महिला के सिर पर गिरा प्लास्टर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Heavy Rainfall Warning Jaipur Bharatpur Bikaner LIVEजयपुर और श्रीगंगानगर में बारिश:चूरू जिले के सुजानगढ़ जनाना अस्पताल में महिला के सिर पर गिरा प्लास्टर;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain Alert | Heavy Rainfall Warning Jaipur Bharatpur Bikaner
LIVEजयपुर और श्रीगंगानगर में बारिश:चूरू जिले के सुजानगढ़ जनाना अस्पताल में महिला के सिर पर गिरा प्लास्टर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में बारिश तेज हो गई है। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में दोपहर करीब 2 बजे तेज बरसात हुई। श्रीगंगानगर में दोपहर 3 बजे बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई।
चूरू जिले के सुजानगढ़ में बुधवार को दोपहर 1.18 बजे जनाना अस्पताल के बरामदे की छत का प्लास्टर एक महिला के सिर पर गिर गया। महिला के सिर में दो टांके आए हैं।
अस्पताल प्रभारी डॉक्टर बंशीधर ने बताया- बारिश के सीजन में छत पर सीलन आई हुई है। बरामदे के इस हिस्से सहित कई हिस्सों को खतरनाक मानकर अधिकारियों को अवगत करवाया गया था।
मौसम विभाग ने 5 अगस्त को भी 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य के पूर्वी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अगले कुछ दिन उत्तर-पूर्वी जिलों में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।
वहीं, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में 7, 8 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले कुछ दिनों से एक्टिव मानसून के कारण दिन के तापमान में भी 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है।
इससे पहले मंगलवार को करौली, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा।
मानसून की बड़ी अपडेट्स
24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई: पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली, अलवर, गंगानगर, सीकर के अलावा जयपुर से लगते कुछ एरिया में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात डीग के पास रारह एरिया में 66MM बरसात दर्ज हुई। साथ ही भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, झुंझुनूं, करौली, अलवर, सीकर, श्रीगंगानगर, जयपुर में 2 इंच तक पानी बरसा।
पारा 5 डिग्री तक गिरा: बरसात के साथ हवा चलने से उत्तर-पूर्वी जिलों के लोगों को उमस, गर्मी से राहत मिली। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, दौसा, पिलानी, अलवर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। इधर पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश कम होने और मौसम साफ होने से तापमान बढ़ गया। मंगलवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS
अब तक बारिश की स्थिति
पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-कोटा समेत 4 जिलों में बारिश: चूरू जिले के सुजानगढ़ जनाना अस्पताल में महिला के सिर पर गिरा प्लास्टर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

जयपुर-कोटा समेत 3 जिलों में बारिश: चूरू जिले के सुजानगढ़ जनाना अस्पताल में महिला के सिर पर गिरा प्लास्टर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

रेगिस्तान में बरसा सावन, फतेहपुर बस स्टैंड बना टापू, कई इलाके जलमग्न


