होमकृषिकोटा: भाजपा को पार्षदों की बगावत का डर, रातोरात सभी को मेवाड़ ले गए - Jaipur News
कृषि

कोटा: भाजपा को पार्षदों की बगावत का डर, रातोरात सभी को मेवाड़ ले गए - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Kota: BJP Fears Councillors' Rebellion, Moves Them All To Mewar Overnight कोटा: भाजपा को पार्षदों की बगावत का डर, रातोरात सभी को मेवाड़ ले गए - कॉपी लिंक नगर निगम चुनाव में 57…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
कोटा: भाजपा को पार्षदों की बगावत का डर, रातोरात सभी को मेवाड़ ले गए - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Kota: BJP Fears Councillors' Rebellion, Moves Them All To Mewar Overnight

कोटा: भाजपा को पार्षदों की बगावत का डर, रातोरात सभी को मेवाड़ ले गए

- कॉपी लिंक

नगर निगम चुनाव में 57 पार्षदों के साथ अब तक पूरे बहुमत के कारण कंफर्ट जोन में चल रही भाजपा में मेयर चुनाव के नामांकन से एक िदन पहले शुक्रवार को अचानक टेंशन शुरू हो गई। पार्टी ने सभी पार्षदों को रात करीब 8 बजे अलग-अलग जगह बुलाया आैर बाड़ाबंदी में ले ग

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में पार्टी में अंदरूनी तौर पर मेयर के लिए प्रमुख दावेदारों में से एक-दो का नाम कटने की चर्चा शुरू हुई। इसके बाद सामने आए फीडबैक से पार्टी नेता सकते में आ गए क्योंिक उनको ऐसी उम्मीद नहीं थी। कोटा से लेकर जयपुर तक फोन घनघनाए। कई नेता अपने मोबाइल स्विच अॉफ कर अज्ञातवास में चले गए। पार्टी के प्रमुख नेताओं को फीडबैक िमला िक मेयर के िलए प्रत्याशी नहीं बनाने से कुछ पार्षद बगावत कर सकते हैं।

इसके बाद शाम को अचानक रणनीति में बदलाव किया गया आैर तय हुआ कि सभी पार्षदों को बाड़ाबंदी में नहीं ले गए तो िदक्कत हो सकती है। इसके लिए विधायकों आैर िजलाध्यक्ष को िजम्मेदारी दी आैर उन्हें अपने क्षेत्र के जीते हुए पार्षदों को 8 बजे तक अपने पास बुलाने को पाबंद किया गया। लाडपुरा के पार्षद लाडपुरा विधायक कल्पना देवी के खेड़लीफाटक स्थित कार्यालय आैर कोटा दक्षिण क्षेत्र के पार्षद कोटा दक्षिण विधायक के सुभाष नगर कार्यालय में एकत्र हुए। कोटा उत्तर आैर रामगंजमंडी क्षेत्र के पार्षदों की िजम्मेदारी जिलाध्यक्ष राकेश जैन को दी गई। रात को ही सभी को बाहर भेज दिया। पार्टी के नेता इतने डरे हुए हैं िक सभी पार्षदों के मोबाइल भी बंद करवाकर िलफाफों में रखवा िदए हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें