जयपुर में जिम ट्रेनर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: कमरे में चुन्नी से लटका मिला, रूम पार्टनर अजमेर गया हुआ था - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Gym Trainer Suicide Case | Harshit Parmar Found Dead In Room जयपुर में जिम ट्रेनर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे में चुन्नी से लटका मिला, रूम पार्टनर अजमेर गया हुआ था -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Gym Trainer Suicide Case | Harshit Parmar Found Dead In Room
जयपुर में जिम ट्रेनर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे में चुन्नी से लटका मिला, रूम पार्टनर अजमेर गया हुआ था
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक जिम ट्रेनर ने चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। रूम पार्टनर के लौटने पर जिम ट्रेनर से सुसाइड का पता चला। अशोक नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शुक्रवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।
रूम में फंदे से लटका मिला जिम ट्रेनर
ASI राम कुमार ने बताया- मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी हर्षित परमार (20) ने सुसाइड किया है। वह रमेश मार्ग सी-स्कीम में रूम पार्टनर के साथ किराए से रहकर जिम ट्रेनिंग कराता था। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह मकान मालिक से टिफिन लेकर कमरे में गया था। उसी रात उसका रूम पार्टनर किसी काम से अजमेर गया हुआ था। गुरुवार देर रात हर्षित ने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रूम पार्टनर के वापस लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने व गेट खटखटाने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिला। उसने मकान मालिक व पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। कमरे के अंदर जाने पर हर्षित फंदे से लटका मिला।
सुसाइड की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज कर सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- राजस्थान में एक और जल जीवन मिशन जैसा घोटाला: अटल भू-जल योजना में काम हुआ नहीं, पेमेंट किया; सरकार ने चीफ इंजीनियर से जवाब मांगा
- आज 10 जिलों में बारिश की संभावना: कोटा सहित 3 जिलों में झमाझम बरसात; 21 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून
- ब्रेस्ट कैंसर के हर साल 15000 नए मरीज: पुरुष को दिखाने में शर्म, सिर्फ 7 महिला डॉक्टर, चौथी स्टेज में इलाज... झिझक तोड़नी होगी, क्योंकि हर साल 6000 मौतें
- 2.44 करोड़ का बीज निगम घूसकांड: चार्जशीट पेश होने से पहले भास्कर में; 4 नए आरोपी बनाए, संगठित गिरोह चला रहा था निदेशक जुगल किशोर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


