होमकृषि‘भास्कर समाधान' पर कायम पब्लिक का भरोसा: अधिकारी बोले- 'भास्कर समाधान से रियल टाइम मॉनिटरिंग में मिलती है मदद - Jaipur News
कृषि

‘भास्कर समाधान' पर कायम पब्लिक का भरोसा: अधिकारी बोले- 'भास्कर समाधान से रियल टाइम मॉनिटरिंग में मिलती है मदद - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Bhaskar Samadhan Initiative: Jaipur & Ajmer Public Grievance Redressal ‘भास्कर समाधान' पर कायम पब्लिक का भरोसा:अधिकारी बोले- 'भास्कर समाधान से रियल टाइम मॉनिटरिंग में मिलती है…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
‘भास्कर समाधान' पर कायम पब्लिक का भरोसा:  अधिकारी बोले- 'भास्कर समाधान से रियल टाइम मॉनिटरिंग में मिलती है मदद - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Bhaskar Samadhan Initiative: Jaipur & Ajmer Public Grievance Redressal

‘भास्कर समाधान' पर कायम पब्लिक का भरोसा:अधिकारी बोले- 'भास्कर समाधान से रियल टाइम मॉनिटरिंग में मिलती है मदद

- कॉपी लिंक

‘भास्कर समाधान’ से आमजन ही नहीं संबंधित विभागों को भी आम शहरी तक पहुंचने का मंच मिला है। जयपुर, कोटा, जोधपुर और अजमेर जैसे बड़े शहरों के अधिकारी भी इसे स्वीकार करते हैं। उनका कहना है कि भासकर की इस पहल से जहां आम आदमी को प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाना आसान हुआ है वहीं अधिकारी भी अब शहर के हर वार्ड, गली-मोहल्ले की समस्याओं को रियल टाइम में मॉनिटर कर पा रहे हैं। इससे उन समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी से काम हो पा रहा है। आमजन और अधिकारियों का कहना है कि ‘भास्कर समाधान’ से दोनों के बीच की दूरी कम हुई है। इससे शहर के विकास में दोनों की भूमिका पहले से और सक्रिय हुई है।

अतिरिक्त आयुक्त बोले- लोगों को मिला प्रभावी माध्यम

जयपुर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल ने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में कहा कि सीवर, रोड लाइट, सफाई, मृत पशु और कचरा निस्तारण जैसी जन समस्याओं के लिए प्रॉपर प्लेटफॉर्म न होने की वजह से आमजन अपनी आवाज नहीं उठा पाते। ‘भास्कर समाधान’ से निगम प्रशासन तक ये समस्याएं अब सीधे हम तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि 'भास्कर समाधान' से आम पब्लिक और प्रशासन के बीच की दूरी कम हो गई है। इससे संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई कर समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित कर पा रहे हैं।

पूर्व पार्षद नरेन्द्र बोले: वार्ड के हर व्यक्ति तक पहुंचने का जरिया

अजमेर की इंदिरा कॉलोनी के पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल का कहना है कि 'भास्कर समाधान' से वार्ड के हर व्यक्ति तक पहुंचना आसान हो गया है। इस पहल से जनप्रतिनिधी जनता के और करीब आए हैं। पहले जिन परेशनियों की जानकारी नहीं मिल पाती थी अब 'भास्कर समाधान' पर उसकी जानकारी भी मिल जाती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वार्ड की निवासी भावना ने 'भास्कर समाधान' पर जाम नाली की समस्या पोस्ट की थी। सूचना मिलते ही नगर निगम के जमादार को निर्देश देकर नाली की सफाई करवाई गई, जिससे बारिश से पहले लोगों को राहत मिली। वहीं, विकास सिंह ने रोड लाइट, फेरो कवर और घूघरा घाटी निवासी आलोक ने सड़क पर जमी मिट्टी की समस्या पोस्ट की थी, हमने तुरंत समाधान करवाया।

टीम लीडर राकेश बोले- 'भास्कर समाधान' पर आई पोस्ट से टला हादसा

जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर के टीम लीडर राकेश वैष्णव ने बताया कि 'भास्कर समाधान' पर झालामंड नवदुर्गा क्षेत्र से बिजली के पोल में आग लगने की समस्या मिली थी। सूचना मिलते ही एफआरटी टीम और जेईएन ने मौके पर पहुंचकर आग पर तत्काल काबू पाया। इसके साथ ही करंट से जुड़ी समस्या का भी समाधान किया गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई। तुरंच कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली है।

KDA कमिश्नर बचनेश बोले- जनता की आवाज है ‘भास्कर समाधान’

कोटा डवलपमेंट अथॉरिटी (KDA) कमिश्नर बचनेश कुमार अग्रवाल ने 'भास्कर समाधान' की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल प्रशासन और आमजन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन रही है। इसके जरिए नागरिकों की समस्याएं समय पर सीधे संबंधित विभागों तक पहुंच रही हैं। इससे तुरंत कार्रवाई संभव हुई है और लोगों को जल्द राहत मिल रही है।

'भास्कर समाधान' से जिन्हें अपनी लंबित समस्याओं का हल मिला आइए उन्हें भी सुनें…

अनीस की महीनों की समस्या, कुछ घंटो में हुई हल

उदयपुर के हाथीपोल क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी मोहम्मद अनीस बताते हैं कि उनकी दुकान पर डिजिटल बिजली मीटर नहीं लगा था, जबकि आसपास की सभी दुकानों और घरों में नए मीटर लगाए जा चुके थे। उन्होंने पहले RSEB एप पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट करते ही महज एक से दो घंटे में विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नया डिजिटल मीटर लगाकर समस्या का समाधान कर दिया।

सड़क पर रोड़ी-मिट्टी भी हो गए साफ

आलोक ने बताया कि उनके एरिया में बारिश के बाद मेन रोड पर रोड़ी-मिट्टी की वजह से टू-व्हीलर चालक स्लिप हो रहे थे। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया तो कई दिनों से लंबित इस समस्या का तुरंत समाधान हो गया। इससे विभाग तक हमारी समस्या सीधे पहुंचती है, किसी भी समस्या के समाधान के लिए यही सबसे जरूरी होता है।

पोस्ट के बाद ठीक हुए फैरो कवर-रोड लाइट

अजमेर के विकास सिंह शेखावत ने बताया कि कई दिनों से कॉलोनी का फैरो कवर और रोड लाइट खराब थीं। विभाग को शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इसके बाद 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट किया। पोस्ट प्लेटफॉर्म से अप्रूव होने के तीन से चार दिन में ही दोनों समस्याओं का समाधान हो गया। इसके लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

पब्लिक की आवाज, प्रशासन तक सीधी पहुंच

दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' देश का एक अनोखा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सड़क, सफाई, पानी, सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग तक सूचना पहुंचती है और समाधान होने पर उसकी जानकारी भी एप पर अपडेट की जाती है। आसान और उपयोगकर्ता-अनुकूल फीचर्स के साथ यह प्लेटफॉर्म नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए….

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें