होमकृषिसीकर में सड़कें बनीं दरिया; सिरोही में घर ढहा,एक मौत: उदयपुर में नदी में उफान से गांवों का संपर्क टूटा, जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश - Jaipur News
कृषि

सीकर में सड़कें बनीं दरिया; सिरोही में घर ढहा,एक मौत: उदयपुर में नदी में उफान से गांवों का संपर्क टूटा, जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rainfall LIVE Update; Udaipur Jaipur | Sawai Madhopur Dholpur Weather Alert LIVEसीकर में सड़कें बनीं दरिया; सिरोही में घर ढहा,एक मौत:उदयपुर में नदी में उफान से गांवों…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जुलाई 2026 को 08:44 am बजे
सीकर में सड़कें बनीं दरिया; सिरोही में घर ढहा,एक मौत:  उदयपुर में नदी में उफान से गांवों का संपर्क टूटा, जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rainfall LIVE Update; Udaipur Jaipur | Sawai Madhopur Dholpur Weather Alert

LIVEसीकर में सड़कें बनीं दरिया; सिरोही में घर ढहा,एक मौत:उदयपुर में नदी में उफान से गांवों का संपर्क टूटा, जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। उदयपुर में वाकल नदी में उफान से गांवों का संपर्क टूट गया है। सीकर में फतेहपुर के मुख्य बाजार में मंगलवार को तेज बारिश के बाद आधा फीट तक पानी भर गया। जयपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, अलवर, भरतपुर, चूरू और चित्तौड़ग

सिरोही जिले के चंद्रावती में सोमवार रात को हुई तेज बारिश के कारण एक कच्चा घर ढह गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोमवार रात हुई तेज बारिश से रोशनेश्वर महादेव स्थित वाटिका की पिछले महीने ही बनी दीवार ढह गई।

वहीं, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बरसात हुई। बीते दो दिन से सुस्त पड़े मानसून के कारण तापमान फिर से 40 डिग्री तक पहुंच गया है।

मानसून के बड़े अपडेट्स

रातभर मलबे में दबी रही बॉडी: सिरोही के आबूरोड के चंद्रावती में 66 साल का बुजुर्ग मकान के मलबे में दब गया। हादसा बारिश में मकान ढहने के कारण हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि मकान आबादी क्षेत्र से दूर होने के कारण चीनाराम की बॉडी रातभर मलबे में दबी रही। वहीं, जयपुर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कई इलाकों में बारिश हुई। दोपहर बाद बदले मौसम से राजधानी का मौसम सुहावना हो गया।

2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब स्ट्रॉन्ग होकर डीप-डिप्रेशन में कन्वर्ट हो गया है। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इन सभी सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा।

कहां-कहां होगी बरसात: आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जबकि कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS

मानसून के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें