होमकृषिउदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात: टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी - Jaipur News
कृषि

उदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात: टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Hits Ajmer & Sawai Madhopur LIVEउदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात:टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
उदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात:  टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Heavy Rain Hits Ajmer & Sawai Madhopur

LIVEउदयपुर में पुल पर बही नदी, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात:टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी

- कॉपी लिंक

राजस्थान से मानसून की विदाई 19 सितंबर से शुरू हो सकती है। अंतिम चरण मानसून जमकर बरस रहा है। चित्तौड़गढ़ जिले के अलग-अलग एरिया में रातभर रुक-रुककर बरसात होती रही।

उदयपुर और सलूंबर में गुरुवार रात से शुरू हुआ बरसात का दौर आज भी जारी है। सलूंबर के झल्लारा में सरनी नदी पुल के ऊपर से बह रही है।

इससे पहले गुरुवार को जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। टोंक जिले में रात में हुई बरसात से खेतों में कटी फसल खराब हो गई। कोटा जंक्शन पर बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया।

मौसम बदलने से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। शुक्रवार को भी 28 जिलों में तेज बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है।

सबसे पहले देखिए- राजस्थान में मौसम की PHOTOS

मानसून के बडे़ अपडेट

नदी में उफान के कारण रास्ता बंद, झरने बहे: चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी पर स्थित डब्को झरना तेज बहाव के साथ बहने लगा। कोटा जंक्शन के डीसीएम ने बताया गुरुवार को बारिश के कारण बिजली के पैनल में आग लग गई। जिसे कुछ मिनट बाद बुझा दिया गया। टोंक में हुई बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। उदयपुर के सलूंबर में सरनी नदी के कारण रास्ता बंद हो गया।

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश: जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में गुरुवार को अच्छी बरसात हुई। सवाई माधोपुर, करौली, नागौर, अजमेर, जयपुर में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई। साथ ही भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, झुंझुनूं, बीकानेर में 2 इंच तक पानी बरसा।

7 डिग्री तक गिरा पारा: राजस्थान के अधिकांश शहरों के तापमान में गुरुवार को तेज बारिश के साथ चली हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई। पिलानी, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, फतेहपुर, झुंझुनूं, अजमेर में अधिकतम तापमान 2 से 7 डिग्री तक गिर गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें