राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: क्या है इस सुरक्षा चुनौती के पीछे की कहानी?
राजस्थान उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने फौरन कार्रवाई करते हुए परिसर की सघन तलाशी ली। हालांकि इस बार भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सूत्र: Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan High Court Bomb Threat Mail | Building Targeted
राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेल में लिखा-जनमानस को नुकसान पहुंचाना हमारा इरादा नहीं, केवल बिल्डिंग को नुकसान होगा
- कॉपी लिंक
राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। हाईकोर्ट प्रशासन को रात 12 बजकर 19 मिनट पर आए मेल में कहा गया कि जनमानस को नुकसान पहुंचाना हमारा इरादा नहीं है, लेकिन बिल्डिंग को नुकसान होगा, इसलिए 6 जिलेटिन बम प्लांट किए गए हैं
सुबह प्रशासन ने मेल देखा, उसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। हालांकि समय पर सूचना मिलने से कोर्ट समय से पहले ही बम स्कवायड और डॉग स्कवायड ने पूरे परिसर की सघन तलाशी पूरी कर ली। जिससे हाईकोर्ट में सुनवाई बाधित नहीं हुई।
तलाशी अभियान में किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर को करीब 9:30 बजे खोल दिया गया। इससे पहले 13 अप्रेल को हाईकोर्ट की जयपुर बैंच को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
हाईकोर्ट परिसर में तलाशी की PHOTOS
साढ़े 8 महीने में 13वीं बार मिली बम की धमकी राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बैंच को पिछले साढ़े 8 महीने में 13वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 31 अक्टूबर 2025 को हाईकोर्ट प्रशासन के पास पहली बार धमकी भरा मेल आया था। लेकिन उसके बाद से लगातार कुछ समय के अंतराल में इस तरह के मेल आ रहे हैं।
इसके बाद हाईकोर्ट को 5 दिसंबर, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर को धमकी मिली। वहीं, साल 2026 में 6, 17,19,20 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद 17 मार्च को और 13 अप्रेल को भी राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल थी।
- RGHS में कैंसर इलाज की नई गाइडलाइन: 30 हजार से महंगी दवा पर मेडिकल बोर्ड की मंजूरी जरूरी, मरीज की जरूरत से तय होगा इलाज
- राजस्थान के 9 जिलों में बारिश की संभावना: मानसून पर लगा ब्रेक, 15 जुलाई के बाद फिर एक्टिव होगा सिस्टम; फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा
- राजस्थान में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: 10 हजार ट्रकों के पहिए थमे; बोले-3 हजार की डिवाइस के लिए वसूल रहे 30 हजार
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 की पहली ट्रेन आज होगी रवाना: दुर्गापुरा स्टेशन से 970 यात्री रामेश्वरम-मदुरै जाएंगे,मेडिकल टीम भी साथ रहेगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में भीषण बारिश का अलर्ट! 18 जिलों में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिजली संकट: मेंटेनेंस के दौरान उदयपुर में 15 इलाके बिना बिजली का सामना करेंगे

राजस्थान विधानसभा और जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों का साक्षात्कार, कैसे कार्य करता लोकतंत्र?


