जयपुर एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस जोया अफरोज और मामे खान ने दिया यादगार प्रदर्शन
जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री जोया अफरोज और फोक सिंगर मामे खान ने राजस्थानी संस्कृति का प्रदर्शन दिखाते हुए अपने प्रशंसकों का दिल जीता। खास बात यह थी कि उनकी प्रस्तुति के दौरान, यात्री और प्रशंसक भी उनके साथ जुड़कर अनुभव साझा कर रहे थे। यह क्षण जयपुर की सुंदरता को और भी महत्वपूर्ण बना देता है जो एक्ट्रेस और सिंगर द्वारा अपनी आवाज से सजाया गया है। सूत्र: Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Zoya Afroz & Maame Khan Jaipur Airport Visit | Folk Singer Performance
जयपुर एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में दिखी एक्ट्रेस जोया अफरोज:मामे खान ने फैंस के लिए सुनाया राजस्थानी गाना, साथी पैसेंजर भी सुनने के लिए रुके
- कॉपी लिंक
जयपुर एयरपोर्ट पर उस समय खास माहौल बन गया, जब अभिनेत्री जोया अफरोज अपने कूल अंदाज में नजर आईं। वहीं, एयरपोर्ट पर लोकगायक मामे खान ने फैंस और यात्रियों के लिए राजस्थानी गीत प्रस्तुत किया। उनकी सुरीली प्रस्तुति सुनने के लिए साथी यात्री भी अपने कदम रोककर एयरपोर्ट पर ही जुट गए। फिल्मी और लोक संस्कृति का यह अनूठा संगम यात्रियों के लिए यादगार पल बन गया।
दरअसल, शुक्रवार दोपहर बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल जोया अफरोज एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचीं। जयपुर एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जोया ने मुस्कुराते हुए फैंस के साथ खिंचवाईं सेल्फी और तस्वीरें
जोया ने मुस्कुराते हुए फैंस के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं। एयरपोर्ट पर कुछ समय रुककर उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन किया और फिर सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं, जहां वे शहर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
मीडिया से बातचीत में जोया अफरोज ने कहा कि जयपुर आना हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहता है। इस शहर से एक अलग ही अपनापन जुड़ा हुआ है। यहां की संस्कृति, मेहमाननवाजी और लोगों का प्यार हर बार मुझे यहां खींच लाता है।
मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर
जोया अफरोज ने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों और विज्ञापनों में काम किया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
साल 2021 में 'मिस इंटरनेशनल इंडिया' का खिताब जीतने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सपोज' में अभिनेता हिमेश रेशमिया के साथ नजर आईं, जिसके बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके अलावा वे कई म्यूजिक वीडियो, फैशन कैंपेन और डिजिटल प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
मामे खान ने एयरपोर्ट पर ही छेड़ दिए राजस्थानी सुर
इसी फ्लाइट से राजस्थान के मशहूर फोक और बॉलीवुड सिंगर मामे खान भी जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्होंने अपने खास अंदाज में राजस्थान और जयपुर पर आधारित लोकधुन गुनगुनानी शुरू कर दी। उनकी आवाज सुनते ही आसपास मौजूद यात्री और प्रशंसक वहीं रुक गए और कुछ देर तक उनके गीतों का आनंद लेते रहे।
मामे खान की सहज प्रस्तुति ने एयरपोर्ट का माहौल संगीतमय बना दिया। कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस पल को कैद किया और तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
राजस्थान की लोकधुनों को दुनिया तक पहुंचाने वाले कलाकार
मामे खान राजस्थान के सबसे लोकप्रिय लोकगायकों में शामिल हैं। जोधपुर के मांगणियार समुदाय से आने वाले मामे खान ने पारंपरिक राजस्थानी लोकसंगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज दी है। 'लक बाय चांस', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'मिर्जिया', 'सनक' सहित कई फिल्मों के गीतों के अलावा वे एमटीवी कोक स्टूडियो में अपनी प्रस्तुतियों के लिए भी बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उनकी आवाज में राजस्थान की मिट्टी की खुशबू और लोकसंगीत की गहराई साफ महसूस होती है।
देश-विदेश के कई संगीत समारोहों में प्रस्तुति दे चुके मामे खान भारतीय लोकसंगीत के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं और आज भी राजस्थानी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
- जयपुर में पिता के दोस्त ने नाबालिग-छात्रा से किया रेप: अश्लील फोटो-वीडियो के दम पर कर रहा था ब्लैकमेल; आरोपी गिरफ्तार
- जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार: सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान, चोरी की आठ साइकिल बरामद
- जयपुर ट्रैफिक पुलिस में बड़ा फेरबदल: 21 ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, डीसीपी ट्रैफिक ने जारी किए आदेश
- जयपुर पुलिस का हेड-कॉन्स्टेबल क्रिकेट सट्टे के खेल में गिरफ्तार: ग्रामीण युवकों को वेतन पर रखकर चलवाता था सट्टे की लाइनें, नागौर से दबोचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


