राजस्थान में प्राइवेट बसों के चक्काजाम का ऐलान: बुकिंग बंद; परिवहन विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ऑपरेटर्स - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Private Bus Operators Strike | Jaipur Transport Department News राजस्थान में प्राइवेट बसों के चक्काजाम का ऐलान:बुकिंग बंद; परिवहन विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ऑपर…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Private Bus Operators Strike | Jaipur Transport Department News
राजस्थान में प्राइवेट बसों के चक्काजाम का ऐलान:बुकिंग बंद; परिवहन विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ऑपरेटर्स
- कॉपी लिंक
प्रदेशभर में आज रात से सभी प्राइवेट बसों में बुकिंग बंद कर दी गई है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने एक बार फिर परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 10 अगस्त की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
बस ऑपरेटर्स का कहना है कि उनकी मांगों और समस्याओं पर सुनवाई नहीं होने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।
दरअसल, रविवार को जयपुर के एक निजी होटल में प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स और विभिन्न बस संगठनों की बैठक हुई, जिसमें परिवहन विभाग की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए सर्वसम्मति से हड़ताल का फैसला लिया गया।
बस ऑपरेटरों के अनुसार, 10 अगस्त की रात 11:59 बजे से प्रदेशभर में बसों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन विभाग की कार्रवाई का विरोध
ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- बस व्यवसाय से जुड़े संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर ऑपरेटरों में नाराजगी है। बैठक में प्रदेशभर के बस संगठनों, बस मालिकों और ऑपरेटरों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और एकजुट होकर आंदोलन करने का फैसला लिया।
ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद
एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी बस ऑपरेटरों और ट्रैवल्स एजेंटों को निर्देश दिए हैं कि 10 अगस्त से हड़ताल खत्म होने तक किसी भी बस की ऑनलाइन बुकिंग नहीं की जाए। सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुकिंग चार्ट बंद रखने को कहा गया है। हड़ताल के दौरान किसी ऑपरेटर या ट्रैवल्स एजेंसी का ऑनलाइन बुकिंग चार्ट खुला मिलने पर संगठन के नियमों के अनुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
समाधान होने तक जारी रहेगा आंदोलन
बस ऑपरेटर्स ने कहा- यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं है, बल्कि प्रदेश के बस व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों के हितों को लेकर है। जब तक परिवहन विभाग की कार्रवाई से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बस संगठनों ने सभी ऑपरेटरों और ट्रैवल्स एजेंटों से सामूहिक निर्णय का पालन करने और हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।
बस बॉडी कोड के उल्लंघन पर कार्रवाई से नाराजगी
बस ऑपरेटरों ने कहा- परिवहन विभाग की ओर से लगातार बस बॉडी कोड के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जा रही है। कई बसों को सीज किया गया और लाखों रुपए के चालान बनाए गए। ऑपरेटरों के मुताबिक- इनमें कई बसें पुरानी बॉडी की बनी हुई हैं। इन पर भी बॉडी कोड के उल्लंघन के नाम पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। इसी कार्रवाई को लेकर बस ऑपरेटरों में नाराजगी है।
कुछ समय पहले परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में एक बस ऑपरेटर ने जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की थी। इस घटना के बाद बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग की कार्रवाई के तरीके को लेकर सवाल उठाए थे। अब प्रदेशभर के बस ऑपरेटरों ने इसी मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया है।
राजस्थान में लगभग 35 हजार प्राइवेट बसें है, जिससे लाखों यात्री रोज यात्रा करते हैं।
----------------
ये खबरें भी पढ़िए…
बस मालिक ने खुद पर डाला डीजल,आग लगाने की कोशिश:कहा- जुर्माना देने को तैयार, अफसरों ने नहीं सुनी; जयपुर में सिंधीकैंप पर RTO की कार्रवाई
जयपुर में आरटीओ की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर डीजल डाल लिया। इसके बाद माचिस लेकर आग लगाने की कोशिश भी की। यह घटना सिंधीकैंप बस स्टैंड के सामने 19 जुलाई शाम करीब 5 बजे हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)
राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल खत्म:जयपुर कलेक्टर के साथ बैठक में मांगों पर बनी सहमति; 3 दिन बंद रही थी 35 हजार बसें
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल पर जयपुर कलेक्टर के साथ बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बन गई थी, जबकि कुछ मांगें बाद में पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। (पूरी खबर पढ़ें…)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

यात्री कृपया ध्यान दें ! जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, जानिए कब से कब तक मिलेगी सुविधा

बारिश के मौसम में शादियां: राजस्थान में एक नए पैटर्न की शुरुआत

Best Places to Visit in Jodhpur: जोधपुर घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 5 ऐतिहासिक किलों को देखे बिना अधूरी रहेगी आपकी ट्रिप


