जयपुर में तेज बारिश, परकोटे में लगा जाम: बूंदी में फसलें पानी में डूबीं; अजमेर के केकड़ी में कई जगह भरा पानी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Monsoon Rain Alert In Districts LIVEजयपुर में तेज बारिश, परकोटे में लगा जाम:बूंदी में फसलें पानी में डूबीं; अजमेर के केकड़ी में कई जगह भरा पानी - कॉप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Monsoon Rain Alert In Districts
LIVEजयपुर में तेज बारिश, परकोटे में लगा जाम:बूंदी में फसलें पानी में डूबीं; अजमेर के केकड़ी में कई जगह भरा पानी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में गुरुवार को जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में बरसात हुई। जयपुर में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई। आदर्श नगर में पिंक स्क्वायर मॉल के सामने बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जाम लग गया।
सीकर में भी 4 दिन बाद सुबह बरसात हुई। अजमेर शहर में शाम को मौसम बदला और तेज बारिश हुई। जिले के केकड़ी में दो घंटे तक तेज बरसात हुई। इस दौरान निचले इलाकों में पानी भर गया। बूंदी जिले के कई इलाकों में बारिश से खेतों में कटी पड़ी उड़द और सोयाबीन की फसलें भीग गईं। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में बारिश से बाजार में पानी भर गया।
इससे पहले बुधवार को कई जिलों में छितराई बारिश हुई। राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर, बीकानेर समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
श्रीगंगानगर में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। सीकर के श्रीमाधोपुर में 1 घंटे तक हुई तेज बारिश से बाजार-कॉलोनियों में सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है।
राजस्थान में मौसम की तस्वीर…
प्रदेश में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
कैसा रहा मौसम: पिछले 24 घंटे राजसमंद, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, पाली 2 इंच तक पानी बरसा। वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर में बारिश के साथ तेज हवा चली। कुछ जगहों पर ओले गिरे।
बीकानेर संभाग में तेज गर्मी: बीकानेर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज गर्मी रही। दिन में सबसे ज्यादा तापमान झुंझुनूं के पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर चूरू में 39.8, बीकानेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


