पोलो में भी पुलिस: अब घोड़ों की रफ्तार के साथ मैदान में देख सकेंगे ‘खाकी’ का हुनर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Now You Can See The Skills Of 'khaki' In The Field With The Speed Of Horses. पोलो में भी पुलिस:अब घोड़ों की रफ्तार के साथ मैदान में देख सकेंगे ‘खाकी’ का हुनर - कॉपी लिंक देश मे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Now You Can See The Skills Of 'khaki' In The Field With The Speed Of Horses.
पोलो में भी पुलिस:अब घोड़ों की रफ्तार के साथ मैदान में देख सकेंगे ‘खाकी’ का हुनर
- कॉपी लिंक
देश में किसी भी राज्य की पहली पोलो टीम राजस्थान पुलिस की बनी
घोड़े की लगाम संभालते हुए गेंद पर नजर और सटीक निशाना लगाना... रफ्तार, संतुलन और तालमेल वाले पोलो में अब ‘खाकी’ भी अपना हुनर दिखाएगी। राजस्थान पुलिस ने पोलो टीम तैयार की है। दावा है देश में पहली बार किसी राज्य की पुलिस ने पोलो टीम बनाई है।
अब यह टीम देशभर में पोलो के बड़े मुकाबलों में अपना हुनर दिखाएगी। गुरुवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में टीम का उद्घाटन मैच हुआ। डीजीपी राजीव शर्मा ने बॉल रोलिंग कर टीम के सफर की शुरुआत की। मुख्य खेल अधिकारी एडीजी रुपिंदर सिंघ ने बताया कि राजस्थान पुलिस के पास पोलो के लिए जरूरी तमाम सुविधाएं पहले से उपलब्ध थीं।
इसी को देखते हुए टीम बनाने की योजना तैयार की गई। हालांकि, पोलो के लिए अलग तरह के मैदान और घोड़ों को विशेष प्रशिक्षण की जरूरत होती है। पुलिस के घोड़ों को पहले जंपिंग का प्रशिक्षण दिया गया था। अब उन्हें पोलो के लिए प्रशिक्षित किया गया है। पोलो में राइडर की ड्रेस अलग होती है। घोड़ों की काठी और लगाम भी सामान्य घुड़सवारी या पुलिस में इस्तेमाल होने वाले साजो-सामान से अलग होती है। इन सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घोड़ों को पूरी तरह प्रशिक्षित किया गया है। आगामी समय में राजस्थान पुलिस की टीम देशभर में होने वाले पोलो के सभी बड़े मुकाबलों में हिस्सा लेगी। इसके लिए अलग पोलो मैदान भी विकसित किया जा रहा है।
इन 8 जवानों से बनी राजस्थान पुलिस की पोलो टीम...राजस्थान पुलिस की पोलो टीम में जितेंद्र सिंह, मयूर गजसिंह, विजय, देवेंद्र, अजय सिंह, शुभम गुप्ता, राजेश कुमार और डूंगर सिंह शामिल हैं। टीम का गठन पुलिस में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल है। घुड़सवारी और खेल कौशल के इस संगम से पुलिस खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और मंच मिला है।
पोलो में खिलाड़ी को घोड़े की रफ्तार और दिशा संभालने के साथ गेंद पर भी नियंत्रण रखना होता है। तेज दौड़ते घोड़े पर संतुलन बनाए रखते हुए गेंद को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए घुड़सवारी के कौशल के साथ फुर्ती और सटीकता भी जरूरी होती है। साथी खिलाड़ियों से तालमेल इस खेल को और चुनौतीपूर्ण बनाता है। अब राजस्थान पुलिस के खिलाड़ी इन क्षमताओं को पोलो के मैदान में दिखाएंगे। -एडीजी रुपिंदर सिंघ, मुख्य खेल अधिकारी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस की भाजपा के पूर्व पार्षद से नोकझोंक, हंगामा: अलवर से लापता युवती को बरामद कर लौट रही थी पुलिस - Meerut News

अजमेर में BSTC परीक्षा देने आया युवक लापता: आठ दिन तलाश के बाद भी नहीं चला पता; पिता ने FIR दर्ज कराई - Ajmer News

राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा: परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है? - Jaipur News


