अजमेर में BSTC परीक्षा देने आया युवक लापता: आठ दिन तलाश के बाद भी नहीं चला पता; पिता ने FIR दर्ज कराई - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer BSTC Student Missing Case | Father Files FIR After 8 Days अजमेर में BSTC परीक्षा देने आया युवक लापता:आठ दिन तलाश के बाद भी नहीं चला पता; पिता ने FIR दर्ज कराई - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer BSTC Student Missing Case | Father Files FIR After 8 Days
अजमेर में BSTC परीक्षा देने आया युवक लापता:आठ दिन तलाश के बाद भी नहीं चला पता; पिता ने FIR दर्ज कराई
- कॉपी लिंक
अजमेर में बीएसटीसी की परीक्षा देने आया केकड़ी क्षेत्र के गांव मेहरूकंला का एक युवक लापता हो गया। पिछले आठ दिन से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा। पिता ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस तलाश में जुटी है।
मेहरूकला निवासी मनीष कुमार वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा विक्रम राजवीर वैष्णव गत 16 सितम्बर को BSTC द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने अजमेर गया था। परीक्षा पूरी होने के बाद 29 सितम्बर को सुबह 9:30 बजे उसके पड़ोसियों ने उसे अपने गांव आने के लिए अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ा था।
पिता ने बताया कि वह आज तक गांव नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों, मिलने वालों और दोस्तों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल प्रीति शेखावत के जिम्मे की।
महिला के पर्स से 50 हजार चोरी
अजमेर के कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 1 लाख रुपए निकालकर जीपीओ गई महिला के पर्स से 50 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर एसपी को शिकायत दी और अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
तोपदड़ा निवासी मनोरमा देवी पत्नी राकेश गुप्ता ने बताया-25 अगस्त को दोपहर 12:45 बजे कचहरी रोड PNB शाखा से एक लाख रुपए निकालकर अजमेर जीपीओ पहुंची थी। जीपीओ के अंदर ही तीन महिलाओं ने उनका पर्स काटकर 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ली।
घटना के बाद उन्होंने पुलिस थाना कोतवाली में शिकायत दी और पुलिस ने घटना स्थल के कैमरे चैक भी किए ,जिसमें तीन महिलाएं चोरी की वारदात करती नजर भी आईं। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में परिवाद दर्ज कराया और अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरिनारायण को सौंपी है।
महिला के बैग से एक लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर चोरी
अजमेर के आशागंज में रहने वाली मीरा गिदवानी के साथ रोडवेज बस में चोरी का मामला सामने आया है। महिला अजमेर से जयपुर अपनी बेटी के पास जा रही थीं। यात्रा के दौरान अज्ञात चोर ने उनके बैग में रखे पर्स से एक लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
महिला को चोरी का पता चलने पर उन्होंने मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
……..
पढें ये खबर भी…
CBSE 10वीं-12वीं प्राइवेट स्टूडेंट्स के आवेदन आज से भरे जाएंगे:सामान्य फीस से 23 अक्टूबर लास्ट डेट; जानिए कितनी होगी फीस, क्या रहेगा डेट शेड्यूल
सीबीएसई की 2027 की मुख्य परीक्षा के लिए 10वी-12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के फॉर्म आज से भरे जाएंगे। 23 अक्टूबर फॉर्म जमा कराने की लास्ट डेट है। विभाग ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। ज्यादा जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर भी चेक किया जा सकता है। पूरी खबर पढें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ट्रेलर से टकराई, 8 यात्री घायल: 7 को इलाज के बाद मिली छुट्टी, फ्लाईओवर निर्माण के कारण लगे जाम के दौरान हादसा - Kotputli-Behror News

जयपुर-14 साल की नाबालिग का किडनैप, आरोपी गिरफ्तार: 900 किमी पीछा कर यूपी के भदोही से पकड़ा, लड़की को छुड़ाया - Jaipur News

रेवाड़ी में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर दो ट्रालों की भीषण टक्कर, एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत - rewari truck collision on jaipurdelhi highway driver dies in fire


