अजमेर जा रहे पदयात्रियों का किया स्वागत - Barwani News
- Hindi News - Local - Mp - Barwani - Welcomed The Pilgrims Going To Ajmer अजमेर जा रहे पदयात्रियों का किया स्वागत - कॉपी लिंक भास्कर संवाददाता | वरला/बलवाड़ी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के धरणगांव से 4 पदयात्री अजमेर शरीफ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Barwani
- Welcomed The Pilgrims Going To Ajmer
अजमेर जा रहे पदयात्रियों का किया स्वागत
- कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | वरला/बलवाड़ी
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के धरणगांव से 4 पदयात्री अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में हाजिरी देने के लिए निकले हैं। गुरुवार को बलवाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। उनके रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था भी की गई। चारों यात्री करीब 760 किलोमीटर की यात्रा 22 दिनों में पूरी करेंगे।
यात्रा में धरणगांव निवासी यात्रा में धरणगांव निवासी शरीफ गुलशेर खान, रहमान कालू शाह, महबूब खान और शेख गुलाब हैदर शामिल हैं। यात्री अजमेर शरीफ पहुंचकर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में चादर और फूल पेश करेंगे। साथ ही देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए दुआ करेंगे। यात्रा में शामिल रहमान शाह ने बताया कि चारों यात्री अपने गृह ग्राम धरणगांव, जिला जलगांव से पैदल निकले हैं। यात्रा के दौरान प्रतिदिन करीब 40 से 50 किलोमीटर पैदल चलकर निर्धारित स्थानों पर रात्रि विश्राम करेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सेंधवा, जुलवानिया, नालछा शरीफ, धार और रतलाम सहित अलग-अलग स्थानों पर रात्रि विश्राम करते हुए अजमेर शरीफ पहुंचेंगे। बलवाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत किया और भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की। इसके बाद चारों यात्रियों को बलवाड़ी से अजमेर शरीफ के लिए विदाई दी गई। इस दौरान अनवर मंसूरी, अय्यूब कुरैशी, दस्तगीर मंसूरी, अय्यूब अशरफी और सादिक मंसूरी मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: रेल दोहरीकरण का असर! जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर तक रद्द, दो दिन काचेगुड़ा ट्रेन भी नहीं चलेगी

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News

Vande Bharat:उदयपुर से कुछ घंटों में पहुंचेंगी सूरत, नई वंदे भारत का आज से आगाज, जानिए किन स्टेशनों पर रुकेगी


