बाड़मेर में तेज बारिश, घरों में पानी घुसा: जोधपुर में नए टर्मिनल में टपकने लगा पानी, अजमेर में गाड़ियों पर गिरी मकान की दीवार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Mount Abu Heavy Rain | Rajasthan Monsoon Update Jodhpur Pali Alert बाड़मेर में तेज बारिश, घरों में पानी घुसा:जोधपुर में नए टर्मिनल में टपकने लगा पानी, अजमेर में गाड़ियों पर गिर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Mount Abu Heavy Rain | Rajasthan Monsoon Update Jodhpur Pali Alert
बाड़मेर में तेज बारिश, घरों में पानी घुसा:जोधपुर में नए टर्मिनल में टपकने लगा पानी, अजमेर में गाड़ियों पर गिरी मकान की दीवार
- कॉपी लिंक
राजस्थान में शनिवार (25 जुलाई) सुबह अजमेर में बारिश के कारण एक घर की दीवार गिरने से कई गाड़ियां दब गईं।बाड़मेर जिले के सेड़वा और चौहटन तहसील के कई गांवों में जलभराव हुआ है। जोधपुर और उदयपुर में आज सुबह भी बरसात हुई।
जोधपुर में नए टर्मिनल के पोर्च में एक पिलर से पानी टपकने लगा। 4 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। नया एयरपोर्ट 480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया था।
28 जुलाई से एक बार फिर मानसून का दौर थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इस साल मानसून की लेट एंट्री और बीच में लंबे ब्रेक के कारण 12 जिलों में सूखे के हालात हैं। केवल 5 जिले ऐसे हैं, जहां औसत से अधिक पानी बरसा है।
शुक्रवार को सिरोही के माउंट आबू में करीब 8 इंच (195 मिलीमीटर) पानी बरसा। जोधपुर में मूसलाधार बारिश हुई। राज्य में 27 जुलाई तक मानसून सक्रिय (एक्टिव) रहने की संभावना है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
मानसून के बड़े अपडेट्स
कहां कितनी हुई बारिश: जोधपुर के बापिणी में 81, श्रीगंगानगर के करणपुर में 66, राजसमंद के गढ़बोर में 47, कुंभलगढ़ में 28, पाली के जवाई में 97, देसूरी में 38, पाली शहर में 27, अजमेर के जवाजा में 52, सरवाड़ में 50, बाड़मेर के कल्याणपुर में 57 और बालोतरा में 56 मिलीमीटर (MM) बरसात दर्ज की गई।
40 से ज्यादा बांधों में आया पानी, 2 बांध फुल: राजस्थान में इस बार मानसून देरी से आया और शुरुआती 20 दिनों में से करीब 10 दिन कमजोर दौर (फेज) में रहा। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से हो रही अच्छी बारिश के बाद बांधों में पानी की आवक तेजी से शुरू हो गई है। 2 जुलाई से अब तक राज्य के 40 से ज्यादा ऐसे बांध जो पूरी तरह सूखे थे, उनमें पानी आ गया है। वहीं, दौसा का मोरेल बांध और टोंक का मानसागर बांध फुल हो गए हैं।
अतिभारी बारिश का अलर्ट: मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अगले 2 दिन मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
12 जिलों में सूखे के हालात: इस साल मानसून की एंट्री ही कमजोर रही। दो हफ्ते सुस्त रहने के बाद मानसून सक्रिय हुआ, लेकिन प्रदेश के सिर्फ ब्यावर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन, फलोदी, सलूम्बर जिलों में ही औसत से अधिक बरसात हुई है। वहीं, बांसवाड़ा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, करौली, खैरथल-तिजारा, पाली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर सूखे के हालात हैं, जबकि 27 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है।
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


