होमसेहतJaipur Airport : इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
सेहत

Jaipur Airport : इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Jaipur Airport : इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी सामने आने के बाद विमान को प्राथमिकता के आधार पर जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया.... Published :…

etvbharat.com के अनुसार19 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
Jaipur Airport : इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

सौजन्य से:- etvbharat.com

Jaipur Airport : इंडिगो फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी सामने आने के बाद विमान को प्राथमिकता के आधार पर जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया....

Published : August 19, 2026 at 10:51 PM IST

जयपुर: इंडिगो की सूरत से जयपुर आ रही फ्लाइट में बुधवार को एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई. फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी सामने आने के बाद विमान को प्राथमिकता के आधार पर जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया. फ्लाइट संख्या 6E-6852 ने शाम करीब 5:36 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.

एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सूरत से जयपुर के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई. यात्री की स्थिति को देखते हुए फ्लाइट क्रू की ओर से मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी गई और जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की व्यवस्था की गई.

तत्काल दी गई चिकित्सा सहायता : विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एयरलाइन की ओर से यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. यात्री की स्थिति को देखते हुए जरूरी मेडिकल इंतजाम किए गए और उसे आगे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.

एयरलाइन की ओर से बताया गया कि यात्री की मदद के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए. मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान को जयपुर में प्राथमिकता से उतारा गया, जिससे यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके. फिलहाल, यात्री को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. यात्री की तबीयत बिगड़ने की सटीक वजह और उसकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें